किसानों ने ग्रीन एक्सप्रेसवे के सर्किल रेट पर जताई आपत्ति,बैठक कर एसडीएम को दिया प्रतिवेदन

किसानों का आरोप है कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे में हमारी जमीन बिना किसी नोटिस और पूर्व सूचना के अधिग्रहित की जा रही है. जो मुआवजा तय किया गया है कि सर्किल रेट का चौगुना मुआवजा दिया जाएगा, यह निहायत ही त्रुटिपूर्ण है. हम लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं और इसके लिए हम हर संघर्ष के लिए तैयार हैं.

धीरज सिंह सर्वसम्मति से शिक्षक संघ के अध्यक्ष चुने गए

मंगलवार को डॉक्टर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बैरिया शिक्षा क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने जनपद व प्रदेश के पदाधिकारियों के मौजूदगी में इन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया.

अखंड भारत निर्माण मिशन के स्थापना दिवस पर सुंदरकांड के बाद हुआ रंगारंग कार्यक्रम

अखण्ड भारत निर्माण मिशन के संस्थापक पण्डित मोहन चन्द उपाध्याय ने कहा कि विगत 16 वर्ष विश्व कल्याणार्थ रामनगर परिसर मे स्थित राम जानकी मन्दिर और मोहनेस्वर महादेव मन्दिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ व हवन रोज विद्वान आचार्यो द्वारा होता है. मिशन स्वालम्बन की ओर है और पंच तत्व शोध के लिए कार्य कर रहा है. शीघ्र ही द्वाबा मे एक बड़ा संस्थान बनाने की जानकारी दी.

सुदिष्ट बाबा के ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला का शुभारंभ, मेले में होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा कैंप का आयोजन

मेला का उद्घाटन परम पूज्य संत मौनी बाबा ने फीता काटकर किया. फिर मेलाध्यक्ष ने मौनी बाबा के साथ सुदिष्ट बाबा की समाधि पर पूजन अर्चन किया. इसके साथ ही सुदिष्ट बाबा की समाधि पर हजारों लोगों ने मत्था टेककर श्रद्धा का फूल चढ़ाया. मेले में भाजपा के अलावा किसी भी राजनीतिक दल का कैम्प नहीं था.

Bansdih police arrested 9 warrantees

स्मैक के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएचओ के बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना बैरिया के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध राजीव कुमार व उनके हमराहियों ने तहसील के समीप से छोटू यादव पुत्र स्व0 बीरेंद्र यादव निवासी चम्पासती बैरिया को गिरफ्तार कर जमा तलाशी में उसके पास से 3.30ग्राम अवैध स्मैक व कट्टा कारतूस बरामद किया है.

बिहार से लूटी गई ट्रक को यूपी के बैरिया पुलिस ने पकड़ा, ट्रक बिहार पुलिस को सुपुर्द

बैरिया, बलिया. बिहार राज्य के गया जनपद अंतर्गत आमस से परचून का सामान लदी ट्रक को पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास से बरामद कर लिया है। बैरिया पुलिस ने शुक्रवार …

दुर्जनपुर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 2 लोगों के रिहायशी मड़हे खाक, लाखों का नुकसान

बिजली के शॉर्ट सर्किट से राजपति वर्मा के घर में अचानक आग लग गई। घर के लोग कुछ समझ पाते इसके पहले आग की तेज लपटें उठने लगी। घर के लोग बच्चों सहित किसी तरह भागकर अपनी जान बचाए। घर से कुछ भी सामान नहीं निकाल पाए. आग के लपटों के चपेट में जवाहर गोंड़ का भी रिहाई मड़ाहा आ गया और उनका भी सब कुछ जलकर खाक हो गया. बक्से में रखे 5000 रूपये नकद, साइकिल, कपड़े बिस्तर,मोबाइल खाद्यान्न सब कुछ खाक में तब्दील हो गया.

सड़क पर चलते समय सावधान रहने की जरूरत -डा. शिवेश राय

कार्यक्रम अधिकारी संजय मिश्र ने विषय प्रवर्तन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. इसके बाद राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शिवेश राय ने कहा कि सड़क पर चलते हुए हमें स्वयं सावधान रहना चाहिए. साथ ही दूसरे को भी इसके महत्त्व को बताना चाहिए.

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का शास्त्री एवं आचार्य का परीक्षा परिणाम प्रकाशित

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया बलिया के प्राचार्य डा अरविंद राय ने बताया कि शास्त्री प्रथम वर्ष ,द्वितीय, तृतीया ,आचार्य प्रथम समेस्टर द्बितीय समेस्टर तृतीया समेस्टर का परीक्षा फल सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित हो गया है.

भारी फोर्स की मौजूदगी में 52 कटान पीड़ितों को दिया गया आवासीय भूमि का पट्टा

सन् 2017 के कटान में बेघर हुए लोगों को बसाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 सितंबर सन् 2017 को दया छपरा में घोषणा किया था कि कटान पीड़ितों को एक सप्ताह के भीतर भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें बसाया जाएगा.

खेल के मैदान को आवासीय पट्टा के रूप में आवंटित करने से ग्रामीणों में आक्रोश, बोले ग्राम प्रधान लेंगे न्यायालय की शरण

ग्राम पंचायत दया छपरा में अवस्थित बच्चों के खेल के मैदान की भूमि को कटान पीड़ितों को आवासीय पट्टा के रूप में आवंटित करने पर तहसील प्रशासन के प्रति दया छपरा के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. किंतु भारी संख्या में फोर्स की मौजूदगी व कानूनी दांवपेच के कारण वहां के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आवंटन का विरोध नहीं कर पाए.

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी

स्नान ध्यान करने के बाद लोगों ने दान पुण्य भी किया. लोगों के बाहर सड़कों पर बेतरतीब खड़े होने के कारण पचरुखिया से लेकर रामगढ़ तक जाम की स्थिति बनी रही.

जेपी की धरती पर पहुंचे अमिताभ व नूतन ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद

–लोस प्रभारी विनोद सिंह व जिलाध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों से पूर्व आईपीएस, सुनी समस्याएं बैरिया, बलिया. लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती पर शनिवार को पहुंचे अधिकार सेना के संस्थापक एवं …

एसडीएम ने पुलिस व राजस्व विभाग को बेहतर तालमेल से समाधान दिवस के मामलों का निस्तारण करने का दिया आदेश

बैरिया के उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने संबंधित पुलिस अधिकारियों, राजस्व कर्मियों को पत्र लिखकर बेहतर तालमेल के साथ प्रकरणों के निस्तारण के लिए गुरुवार को निर्देशित किया है.
बताते चलें कि संपूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस पर राजस्व विभाग व पुलिस विभाग से सम्बधित बहुत सारे मामले आते हैं, और उनका समय से निस्तारण नहीं होने पर समाज में कई तरह की समस्याएं खड़ी हो जा रही हैं. वहीं राजस्व कर्मी और पुलिस विभाग इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.

किसान को खेत में सोते समय पेट में चाकू घोंपकर हमलावरों ने किया घायल

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चांद दियर चौकी क्षेत्र के चक्की चांद दियर गांव निवासी उदेश यादव 42 वर्ष अपने खेत में सोमवार की रात फसल की रखवाली के लिए मचान पर सोया हुआ था कि आधी रात के बाद चार पांच की संख्या में हमलावर डंडा, चाकू व पिस्टल लेकर अचानक हमला बोल दिया. लाठी-डंडे से जमकर पिटाई के बाद चाकू से पेट मे घोप दिया. जाते समय असलहा सटाकर धमकी देते हुये हमलावरों ने कहा की अभी तुम्हारे भतीजे को भी परलोक भेजना है फिर पुनः लाठी से पिटाई कर सड़क की तरफ भाग निकले.

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदर पटेल की जयंती

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय मिश्र ने सभी स्वयंसेवियों को झंडी दिखाकर ” रन फॉर यूनिटी” के लिए रवाना किया. रन फॉर यूनिटी दूबे छपरा, गोपालपुर तथा एन. एच.31 से होते हुए स्वतंत्रता सेनानी पंडित अमरनाथ मिश्र के प्रतिमा के पास आकर संपन्न हुई.

द्वाबा के मालवीय पूर्व विधायक स्व. मैनेजर सिंह को पुण्यतिथि पर किया याद

बैरिया, बलिया. द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले एवं पूर्व विधायक स्व. मैनेजर सिंह की पुण्यतिथि शुक्रवार को श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कालेज सुदिष्टपुरी के परिसर में मनायी गयी। शुरुआत मैनेजर सिंह के चित्र …

सपा नेता कमलेश वर्मा ने शहीद स्मारक पर दीपोत्सव मनाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

वर्मा ने दीपावली के दिन शहीद स्मारक बैरिया पर दीपोत्सव मनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. शाम को जगदेवा ढाही पर मां लक्ष्मी की मूर्ति के पट खोलने के बाद वहां उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में नगर पंचायत विकास से कोषों दूर है. पूरे नगर पंचायत में पानी निकासी की व्यवस्था बदहाल है. लेकिन नगर पंचायत प्रशासन पांच साल तक चैन की वंशी बजाकर सो रहा था. यदि नगर पंचायत की जनता सेवा का मौका देती है तो कोई भी वार्ड विकास से अछूता नहीं रहेगा.

बैरिया से करोड़ों रुपये ठगी कर फरार एक चिटफंड कंपनी के 11 अधिकारियों के खिलाफ बैरिया पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, मचा हड़कंप

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांचोपरांत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पश्चिम बंगाल जाएगी. यह सभी लोग उक्त फाइनेंस कंपनी के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात थे, जिन्होंने लुभावना झांसा देकर लोगों से पैसा हड़पे हैं। पुलिस ऐसे निवेशकों का भी बयान ले रही है, जिनके साथ उक्त कंपनी ने ठगी की है.

टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत

अजय यादव पूर्व प्रधान बरमेश्वर चौधरी के पुत्र हैं, और व्यवसाय के सिलसिले में घर बना कर मधुबनी में रहते थे। मधुबनी से ही अपना खेत घूमने के लिए वशिष्ट नगर गए हुए थे. जहां प्राथमिक पाठशाला वशिष्ठ नगर नंबर दो के निकट बिजली का तार टूट कर जमीन पर गिरा हुआ था. जिसके चपेट में अजय यादव आ गए और मौके पर ही मौत हो गई।हालांकि ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.