अज्ञात कारणों से लगी आग में नौ रिहायशी झोपड़ियां जल कर खाक

बिल्थरारोड(बलिया)। तहसील क्षेत्र के शाहपुर अफगा खेतहरी टोला के बिंद बस्ती में शुक्रवार की रात रिहायशी झोपड़ी में लगी आग में घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया. सूचना के बावजूद भी
फायर ब्रिगेड दस्ता सुबह तब पहुंचा जब मलबा शेष बचा था. बताया गया कि शाहपुर आफगा खेतहरी टोली बिन्द बस्ती में अगल बगल झोपड़ियों झाल कर छ: परिवार एक साथ रहते हैं. शनिवार को भोर में अचानक आग लग गई. झोपड़ी आग से जलती देखकर महिलाएं शोर मचाना शुरू कर दी . अवाज सुन जुटे लोग आग बुझाने का प्रयास किया. जब तक आग की चपेट में आकर गैस सिलेंडर फट गया और आग चारों तरफ फैल गई. सभी झोपड़ी जलकर राख हो गई. सभी परिवार के लोग जान बचाकर दूर भाग खड़े हुए और शोर मचाने लगे. गांव के लोग बाल्टी लेकर आग बुझाने दौड़ पड़े. झोपड़ी में अनाज कपड़ा और बैंक पासबुक के साथ रजाई, अलमारी, बक्सा, साइकिल, सिलाई मशीन, गहना, नकदी रुपए कागजात जलकर राख हो गए. घटना की जनकरी होते ही उपजिलाधिकारी, उभाॅव थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे.