Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • दूसरे दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का बहिष्कार
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

दूसरे दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का बहिष्कार

कलक्ट्रेट बार ने किया निंदा प्रस्ताव पारित
General Desk 30 March, 2019
बैरिया(बलिया)। स्थानीय तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा उपजिलाधिकारी व तहसीलदार न्यायालय का कार्य बहिस्कार दूसरे दिन भी जारी रहा. यद्यपि कि तहसीलदार रामनारायण वर्मा किसी सरकारी कार्य से कहीं बाहर रहे, लेकिन उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन अपने कार्यालय में बैठकर जनता के कार्य व सरकारी कार्य निपटाते रहे.
तहसील अधिवक्ता बार के अध्यक्ष रुद्रदेव कुंवर ने बताया कि इन दोनों अधिकारियों के अन्यत्र स्थानान्तरण तक हमारा बहिस्कार जारी रहेगा. उपजिलाधिकारी अधिवक्ताओं की बात नहीं सुनते. उनसे मिलने के लिए अधिवक्ताओं को भी लाइन लगा कर जाने की बात कही जा रही है. वह अधिवक्ताओं का अपमान कर रहे हैं.

वहीं तहसीलदार तो गजब कर रहे हैं. किसी मामले में जो डेट पड़ा है उससे पहले ही पत्रावलियों पर आदेश कर दे रहे है. इस तरह के एक नहीं दर्जनों मामले है. आज जिला बार के पदाधिकारियों के साथ बैरिया तहसील बार के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मिलने गये हैं। हद हो गई है. इन दोनो अधिकारियों के स्थानांतरण तक बहिस्कार जारी रहेगा.

उधर इस बावत पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि सिर्फ अधिवक्ता ही नहीं किसी का भी अपमान करने जैसा मेरे द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा है. पहले क्या होता रहा है हम नहीं जानते. लेकिन मैं सबेर से 12 बजे तक जनता की एक एक कर समस्या सुन रहा हूँ. जो तुरन्त निपटाने लायक है वह निपटा रहा हूँ. आम लोगों के समय में अगर अधिवक्ता भी आते है तो उनकी भी बात सुनी जाती है. निराकरण किया जाता है. इसके बाद न्यायालय में तो अधिवक्ताओं का ही सुनना है. सुनता हूँ. पता नहीं क्यो नाराजगी है. निर्धारित समय व निर्धारित जगह पर नियम के अनुरूप सारे कार्य किए जा रहे हैं.

कलक्ट्रेट बार ने किया निंदा प्रस्ताव पारित
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से बैरिया एसडीएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. अधिवक्ताओं ने कहा कि उपजिलाधिकारी बैरिया मानवीय गरिमा को ताख पर रख कर अधिवक्ताओं के साथ दु‌र्व्यवहार कर रहे हैं व उनके प्रति अभद्र टिप्पणी की जा रही है. जो कहीं से भी उचित नहीं है. बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट का चक्रमण कर उपजिलाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार ओझा, ओंकारनाथ श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, रामयश राम, भारत सिंह, पिकेश कुमार कौशिक, निर्भय नारायण सिंह आदि मौजूद थे. संचालन महामंत्री शशिप्रताप सिंह ने किया.

Tags: बैरिया

Post navigation

Previous: कुंए में गिर कर युवती की मौत
Next: क्रांति दिवस पर अपने पैतृक गांव नगवां में याद किए गए मंगल पांडेय

ये भी पढ़ें

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.