अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

road accident Symbolic
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

 

बलिया.  शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर ढाले के पास सोमवार की शाम पांच बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाुजक बनी हुई है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिश्रनेवरी निवासी ओमजी पुत्र राजेश किसी काम से दुबहर की तरफ जा रहा था, अभी काशीपुर ढाले के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रहा अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया.

जिससे बाइक सवार ओमजी गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों न घायल ओमजी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है.

  • आशीष दुबे की रिपोर्ट