

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. सीयर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बिठुआ चौहानपुरा में शुक्रवार को सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया। यह पूजन कार्यक्रम भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता एवं अमित जायसवाल ने संपन्न कराया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सीसी रोड गणेश चौहान के घर से सचिन चौहान के घर तक लगभग 220 मीटर लंबाई में निर्मित की जा रही है। यह निर्माण कार्य सरकारी योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को रोजगार के साथ-साथ बेहतर सड़क सुविधा भी मिल रही है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण से बरसात के दिनों में होने वाले कीचड़ और आवागमन की समस्या से निजात मिलेगी तथा गांव के समग्र विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

