देशभक्ति के रंग में रंगा बांसडीह, पुलिस सर्किल से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को बांसडीह में बांसडीह सर्किल की पुलिस ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।

यात्रा की शुरुआत बांसडीह ब्लॉक स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक से हुई। यहां स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। इसके बाद पुलिस बल हाथों में तिरंगा और दिलों में देशप्रेम का जज्बा लिए अंबेडकर तिराहा, सप्तऋषि द्वार से गुजरते हुए बड़ी बाजार की ओर बढ़ा। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा का समापन बड़ी बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ, जहां राष्ट्रपिता को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।

 

इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसडीह में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी और पुलिस क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र ने स्वयं तिरंगा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। विद्यालय प्रांगण से निकली यह यात्रा आस-पास के मार्गों से गुजरते हुए देशभक्ति के नारों के बीच संपन्न हुई।

उत्साह और जोश का यह माहौल बांसडीह इंटर कॉलेज में भी देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और नारों के साथ नगर में स्वतंत्रता और एकता का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, एसओ बांसडीह रोड अजय पाल, एसआई ओमवीर सिंह, कमलेश पाठक, आदित्य कुमार, सोनम राव सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का संदेश लेकर चली, बल्कि यह भी याद दिलाती रही कि आज़ादी हमें अनगिनत बलिदानों के बाद मिली है और इसका सम्मान करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel