

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
दुबहर,बलिया. अखार गांव के ग्राम प्रधान रहे स्व. जयकुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि शुक्रवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि दी गई। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक मंजू सिंह ने उन्हें एक कुशल राजनेता और कर्मठ जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा, “जयकुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में गांव को एक नई पहचान दी। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य आज भी गांव की शोभा बढ़ा रहे हैं और जनता उनका लाभ ले रही है।”
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के भाई धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें ‘विकास पुरुष’ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि वह 24 घंटे गांव के विकास के लिए चिंतनशील रहते थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. जयकुमार सिंह के पुत्रों ने अपने पिता की स्मृति में सेवा का संकल्प दोहराया । इस दौरान क्षेत्र के हजारों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से मंजू सिंह, अनिल राय, पुना सिंह, शशांक शेखर तिवारी, गुड्डू राय, चंद्र प्रकाश पाठक, विनोद सिंह, विवेक सिंह गुड्डू पाण्डेय, नफ़ीस अख्तर, पप्पू गिरी, राजेश पाठक, कुंज बिहारी दुबे, दिग्विजय सिंह, अनिल सिंह, बच्चन जी, प्रसाद, श्रीमोहन गिरी, दुर्गेश सिंह, नीरज सिंह, लक्ष्मण सिंह, लकी सिंह, चंकी सिंह, लित्तू सिंह, कान्हा जी सिंह और मधुर सिंह पिंटू राम सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में सभी के प्रति आभार अखार के प्रधान प्रतिनिधि लकी सिंह ने आभार प्रकट किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

