

बलिया में 9 अक्टूबर से दस दिवसीय स्वदेशी मेला, विभिन्न उत्पादों के करीब 40 स्टॉल लगेंगे
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. इण्डिया एक्सपो सेन्टर एण्ड मार्ट ग्रेटर नोयडा में आयोजित यू०पी०आई०टी०एस० 2025 की भाँति दिनांक 9 से 18 अक्टूबर 2025 के मध्य जनपद में भी यू०पी० इन्टरनेशनल ट्रेड शो 2025 के अन्तर्गत स्वदेशी मेला आयोजित किया जाएगा.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित दिये जा रहे उत्पादों की बिक्री की जाएगी जिससे दिवाली महापर्व के अवसर पर आम जन मानस को स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी का अवसर मिलेगा।
मेले में उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग/माटी कला बोर्ड, हथकरघा/ रेशम विभाग एवं ग्रामीण आजीविका मिशन, सी०एम०युवा, ओ०डी०ओ०पी०, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पी०एम०ई०जी०पी०, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि के लाभार्थियों, वित्त पोषित इकाईयों स्वयं सहायता समूहों व अन्य उत्पादकों को निःशुल्क स्टॉल आबंटित कराये जायेंगे।
कार्यक्रम को उल्लासपूर्ण एवं रोचक बनाये जाने हेतु स्थानीय स्तर पर विभिन्न विभागों से समन्वय करते हुये कार्यकम आयोजित कराये जायेगें। उन्होंने बताया कि उक्त स्वदेशी मेले का आयोजन दिनांक 09 से 18 अक्टूबर 2025 के मध्य जिला उद्योग केंद्र बलिया के परिसर में किया जायेगा जिसमें लगभग 40 स्टाल लगाये जायेगें।
उन्होंने जनपद के विभिन्न विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों/ उद्यमियों से अनुरोध किया कि उक्त मेले में अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रर्दशन एवं विक्रय हेतु मेले में प्रतिभाग कर स्वदेशी मेले को सफल बनाने में सहयोग करें।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

