Ballia-छुट्टी पर घर आए सैनिक की हादसे में मौत, 5 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड, बलिया. बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सोनाडीह गाँव निवासी सैनिक अनूप यादव (30 वर्ष) पुत्र हृदय नारायण उर्फ मुन्ना यादव का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया जबकि उनका लगभग पाँच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार अनूप यादव भारतीय सेना में बागडोगरा सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह रविवार को अपने बेटे के साथ खरीदारी के लिए निकले थे, तभी रास्ते में किसी वाहन से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।
हादसे में अनूप यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का बड़ा भाई छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ में तैनात बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पिता मुन्ना यादव अन्य परिजनों के साथ घटनास्थल रवाना हो गए।घटना की खबर लगते ही गाँव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


