
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके में अवैध अतिक्रमण की शिकायत स्थानीय रेलवे स्टेशन प्रबंधन को काफी अर्से से मिल रही थीं. गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत रेल भूमि पर लंबे समय से काबिज अतिक्रमणकारियों को हटाया गया, जिससे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों को मुक्त कराया जा सके।
आरपीएफ के इस विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के साथ-साथ सोनाडीह का बन्द रेलवे ढाला, मधुबन रेलवे ढाला, डीएबी इण्टर कालेज का बन्द रेलवे ढाला सहित स्टेशन परिसर से करीब तीन दर्जन अवैध अतिक्रमण हटाए गए। इन जगहों पर लोगों ने अवैध कब्जे कर कुछ निर्माण भी कर रखे थे, जिन्हें पूरी तरह साफ कर दिया गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
अभियान का नेतृत्व आरपीएफ पुलिस चौकी प्रभारी इन्दारा एच. एन. तिवारी ने किया। टीम में उनके साथ आरक्षी तेज बहादुर यादव और सुनील कुमार यादव भी शामिल रहे। सुरक्षा बल के जवानों ने बिना किसी बड़े विवाद के, सूझबूझ और कानूनी कार्रवाई का मानसिक दबाव बनाकर अतिक्रमणकारियों को स्वयं ही अपने-अपने अवैध कब्जे हटाने पर मजबूर कर दिया।
आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि दोबारा इन स्थानों पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

