
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया
हल्दी,बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चट्टी पर शनिवार की सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार अगरौली दोपही निवासी अंकित कुमार उपाध्याय (20) पुत्र निरंजन उपाध्याय किसी काम से मोटरसाइकिल से बहादुरपुर चट्टी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बैरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घटना के बाद आसपास के लोगों ने वाहन को चालक सहित पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस वाहन और चालक को थाने ले गई।
बताया जाता है कि मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां अंजनी उपाध्याय सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

