अब बलिया के स्कूल 16 को खुलेंगे

बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने 13 जनवरी को आठवीं तक के समस्त विद्यालय ठंड व गलन को देखते हुए बन्द रखने का आदेश दिया है. यह आदेश सभी बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों पर लागू होगा. अब विद्यालय 16 जनवरी को खुलेंगे.