Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
के के पाठक/रविशंकर पांडेय, बलिया
सहतवार,बलिया. बुधवार की शाम को महाराजपुर के टीएस बंधा 62 नंबर के समीप सरजू नदी के छाड़न में स्नान करते समय डूब रहे तीन लड़कों में से एक को उसी समय बचा लिया गया. आज दूसरे दिन 9:30 बजे रेवती के गोताखोरों द्वारा एक शव बरामद कर लिया गया. वही दूसरे किशोर की तलाश जारी है। बच्चों के डूबने की खबर से पूरे गांव में ही शोक है।
बुधवार की शाम को महाराजपुर निवासी तीन दोस्त कृष्णा 15 वर्ष पुत्र वशिष्ठ राम, कौशल कुमार 18 वर्ष पुत्र काशीनाथ राम व शशि तीनों दोस्त सरयू नदी में टीएस बन्धा 62 के समीप नहा रहे थे. तभी उन लोगों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गये . गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे.
आसपास के लोगों ने डूबते देखा तो किसी तरह से शशि को बाहर निकाल लिया लेकिन कृष्ण और कौशल गहरे पानी में चले गये जिससे उनको कहीं पता नहीं चला. सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने रात में दोनों को ढूंढ़वाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पायी.

आज दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह 7 बजे सहतवार थानाध्यक्ष विकास पांडे ने रेवती से गोताखोरों को बुलाकर लापता लड़कों को फिर से ढूंढ़ने का काम शुरू कराया. गोताखोरों के प्रयास से 9 -30 बजे के करीब टीएस बन्धा 63 के पास कौशल का शव बरामद हो गया. कृष्णा को ढूंढ़ने का प्रयास जारी है. अभी भी ढूंढने का कार्य चल रहा है. वही बच्चों के डूबने की सूचना पर दोनों के परिवार के लोगों के रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. कृष्णा दो भाई में दूसरे नंबर का है वही कौशल तीन भाई है जिसमें यह दूसरे नंबर का है. सभी के परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. एक ही गाँव में दो बच्चों की मौत की खबर से पूरे गाँव में मातम छा गया है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


