Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष कुमार सिंह, रसड़ा, बलिया
बलिया. परिजनों को प्रेम मंजूर नहीं था तो प्रेमी जोड़े ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, इस घटना ने पूरे जिले ही नहीं बल्कि हर संवेदनशील व्यक्ति को सन्न कर दिया है।
प्रेमी जोड़े के फोन पर वीडियो कॉलिंग के दौरान विषाक्त पदार्थ खाने की बात कही जा रही है। सुबह उनकी हालत गंभीर होने पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा पहुंचाया गया, जहां प्रेमिका की मौत हो गई। प्रेमिका की सगाई 22 मई को ही होने वाली थी। प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रसड़ा नगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर 15 निवासी युवती (20) व रसड़ा के ही 21 वर्षीय युवक में प्रेम संबंध चल रहा था। गैर जातीय होने के कारण शादी के लिए दोनों के परिजन तैयार नहीं थे। इसी बीच, युवती की शादी कहीं और तय हो गयी। 22 मई को सगाई होने वाली थी। उधर, सगाई की सूचना से प्रेमी क्षुब्ध हो गया।
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात दोनों ने वीडियो कॉलिंग से बात करते हुए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालांकि परिजनों का इसका पता सुबह ही चला। हालत गंभीर देख परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रेमी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
इस बाबत रसड़ा कोतवाली प्रभारी ने कहा कि सूचना पर पुलिस पहुंचकर युवक का इलाज करवाकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवती के शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


