Ballia News: क्रेटा और सवारी ढो रहे टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर

Ballia News: क्रेटा और सवारी ढो रहे टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. तेज रफ्तार गाड़ियों पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड–मधुबन राज्य मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार की वजह से हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक क्रेटा कार और सवारी से भरे टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल सभी लोग टेंपो में सवार यात्री हैं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद दोनों ही वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। घायलों की पहचान पुष्पा देवी (57) पत्नी कैलाश राम निवासी ग्राम पलिया खास थाना उभांव, आलोक कुमार (17) पुत्र नन्दलाल राम निवासी मगुही, थाना मधुबन, नीरज कुमार (20) पुत्र अशोक कुमार निवासी रतसड़, तथा जमीला खातून (50) पत्नी फारुख निवासी रामपुर, थाना रामपुर बेलौली के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेटा कार बेल्थरा रोड की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी, जबकि टेंपो मधुबन से सवारी लेकर बेल्थरा रोड की तरफ जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन बभनिया ग्राम सभा के पास आमने-सामने आए, जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। टक्कर से टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, उसके पहिए ऊपर की ओर हो गए, जबकि क्रेटा कार का आगे का दाहिना हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टेंपो बुरी तरह पिचक गया, जिससे उसमें सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही उभांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel