

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज कस्बे में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे और आसपास की गहन तलाशी ली तो छत पर रखे एक बक्से से एक किन्नर का शव बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृत युवक की पहचान रवि गुप्ता (32 वर्ष) पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी रानीगंज बाजार के रूप में हुई है, जबकि बक्से में मिले शव की पहचान रेखा उर्फ जहांगीर बादशाह (62 वर्ष) के रूप में की गई है, जो कस्बे में करीब 50 मीटर दूरी पर किराए के मकान में लंबे समय से रह रहे थे। रेखा की गुमशुदगी की शिकायत उसके किन्नर साथियों ने बीते दिन ही की थी.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद की आशंका
रेखा किन्नर के लापता होने से उसके साथी तरह-तरह की आशंकाएं पहले ही जता रहे थे, लेकिन इतने खौफनाक अंजाम की उन्होंने सोची भी नहीं थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक और किन्नर के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृत किन्नर अपने समूह का मुखिया था और क्षेत्र में कार्यक्रमों के लिए बुकिंग का काम देखता था।
पुलिस की शुरुआती पड़ताल में आशंका जताई जा रही है कि विवाद के चलते युवक ने पहले किन्नर की हत्या की और शव को छिपाने के लिए बक्से में बंद कर छत पर रख दिया। जब घटना को छिपाने के लिए युवक शव को ठिकाने नहीं लगा सका तो उसने भी आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब युवक का शव लटका मिला तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस जब मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो छत पर रखे बक्से में दूसरा शव मिलने से मामला और गंभीर हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार रेखा उर्फ जहांगीर बादशाह पिछले लगभग 50 वर्षों से रानीगंज कस्बे में रह रहा था और क्षेत्र में उसकी पहचान एक पुराने किन्नर गुरु के रूप में थी। घटना के बाद इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे सीओ, जांच तेज
घटना की सूचना मिलते ही बैरिया क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम और बैरिया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

