Ballia News: बे-लगाम डीसीएम गाड़ी ने रेलवे स्टेशन के पास ठेलों और खोमचों को कुचला

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड, बलिया. नगर पंचायत बेल्थरारोड क्षेत्र मेंं रेलवे स्टेशन मालगोदाम मार्ग पर रविवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब एक अनियंत्रित डीसीएम बीच बाजार में घुसकर कई ठेलों को टक्कर मार दी।

स्टेयरिंग फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर ठेलों और खोमचों को रौंदता चला गया। संयोग अच्छा रहा कि समय रहते लोग बचकर हट गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना में सूर्य नारायण 45 वर्ष पुत्र गुलाब राम, निवासी बासपार बहोरवा रोड, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त वह अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे खड़े थे। उनके पैर में गहरी चोट आई है। उन्हें तत्काल सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला अपने दल-बल के साथ गश्त के दौरान मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। संयोग यह भी अच्छा रहा कि दुर्गा पूजा के बाद अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी थीं, वरना हादसा बड़ा रूप ले सकता था। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए सड़क जाम जैसी स्थिति बन गई।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel