

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र के इंदौर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को विधायक केतकी सिंह ने नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का फीता काट कर उदघाटन किया। अन्नपूर्णा भवन का ग्राम पंचायत निधि से लगभग दस लाख रूपया की लागत से निर्माण हुआ है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार आमलोगों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। सरकार आमलोगों की सुविधा के लिए सड़क, पानी, बिजली के साथ ही किसानों को खाद, बीज व ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभ पंहुचा रही है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण नवनिर्मित टूलेन सड़क सहतवार से बांसडीह रोड तक बनी हैं जिससे आमलोगों को सुविधा मिल रही हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में सड़क, पानी, बिजली के साथ ही लोगों को खाद्यान्न योजना से चावल, गेहूं अन्य सामान दे रही है। अन्नपूर्णा भवन बन जाने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
गांव की प्रधान रंजू पाण्डेय व ब्रजेश पाण्डेय ने केतकी सिंह व अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, अजय सिंह, गणेश मिश्रा, रंजन सिंह, चनद्रौली पाण्डेय, नवीन पाण्डेय, राधेश्याम पाठक, रूपाली पाठक, प्रदीप पांडेय, अंजनी यादव, आदित्य सिंह, सुशील पाण्डेय आदि थे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

