Skip to content
7 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • राजनीति
  • Ballia-मुआवजा नहीं दिया तो धरने पर बैठ जाऊंगा…पूर्व विधायक की ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण से जुड़ी कंपनी को चेतावनी
  • Front Page
  • राजनीति

Ballia-मुआवजा नहीं दिया तो धरने पर बैठ जाऊंगा…पूर्व विधायक की ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण से जुड़ी कंपनी को चेतावनी

मंगलवार को भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने सैकड़ों लोगों के साथ एनकेसी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर के.के.राम से मिलकर एक सप्ताह के अंदर उचित मुआवजा देने की मांग की. चेतावनी दी कि अन्यथा काम को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
General Desk 15 July, 2025 1 minute read
Surendra Singh Dak bangla case

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया

हल्दी,बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट डाक बंगला के पास बीते 28 जून को डम्पर की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। उसी मामले को लेकर मंगलवार को भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने सैकड़ों लोगों के साथ एनकेसी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर के.के.राम से मिलकर एक सप्ताह के अंदर उचित मुआवजा देने की मांग की. चेतावनी दी कि अन्यथा काम को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

हल्दी थाना क्षेत्र गायघाट निवासी गोपाल राजभर (30) पुत्र भरत राजभर तथा बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के अकोल्ही निवासी रवि राजभर (30) पुत्र भुनेश्वर राजभर व अशोक राजभर (45) एक ही बाइक से बैठे 28 जून को बलिया की ओर जा रहे थे। गायघाट डाकबंगला के पास बाइक में तेज रफ्तार डम्पर ने टक्कर मार दिया। आरोप था कि डंपर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य से जुड़ा था.

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने पुलिस व कंपनी के मिली भगत होने का आरोप लगाया। उन्होंने कंपनी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर केके राम से मिलकर बातचीत की और कहा कि दर्जनों लोगों ने देखा है कि गाड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में काम करने वाली एन के सी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की थी। कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर मुआवजा नहीं दिया गया तो मैं हजारों लोगों को लेकर कंपनी के गेट पर बैठ जाऊंगा और काम को पूर्णतया बंद कर दिया जाएगा।

पूर्व विधायक ने पुलिस व कंपनी के दलाल को मिले होने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस सब-कुछ जानती है लेकिन हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने कहा कि मुकदमे से संबंधित सभी जरुरी कार्यवाही कर दी गई है। कंपनी से मिले होने का आरोप बेबुनियाद है।

वही इस मामले में पूछें जाने पर एन के सी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर के के राम ने कहा कि कंपनी की किसी भी गाड़ी से यह घटना नहीं हुआ है। एन के सी की सभी गाड़ियों में जीपीएस लगा हुआ है पुलिस कभी भी उसे ट्रेस कर सकती है।इस मौके पर ग्राम प्रधान बृजेश राजभर, मनीष सिंह, नागेन्द्र सिंह, संपूर्णानंद, संतोष पासवान,पूर्व प्रधान रविन्द्र सिंह, चंद्र भूषण पांडेय आदि रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बैरिया

Post navigation

Previous: टुटवरी हत्याकांड के विरोध में बलिया कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
Next: Ballia-त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारिणी जारी

ये भी पढ़ें

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

You may have missed

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026
Servical Jagrukta
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

General Desk 6 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.