

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बांसडीह,बलिया. पंचायत चुनाव अब बेहद करीब हैं और इस बीच बांसडीह ब्लॉक के रूकुनपुरा गांव से अनोखा मामला सामने आया है। रूकुनपुरा गांव की प्रधान ने बुधवार को डीएम को पत्र देकर अपने देवर पर पंचायत सचिव से सांठगांठ कर खुद प्रधानी चलाने की शिकायत की थी लेकिन एक दिन बाद ही वह पलट गईं।
गुरूवार को महिला ग्राम प्रधान रूबी देवी पुनः डीएम कार्यालय पहुंची थी तथा अपने पहले दिन के आरोप को गलत बताया। दोनों दिन का प्रधान की बातों वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
दरअसल महिला प्रधान रूबी देवी ने आरोप लगाया कि उनके देवर और सचिव मिल करके चार वर्ष से मनमानी कर रहे हैं। आरोप लगाया था कि वर्तमान सचिव गांव के काम के संदर्भ में रूबी को कोई जानकारी नहीं देते हैं. रूबी देवी ने बताया था कि, ग्रामीणों के द्वारा उनको प्रधान बनाया गया है लेकिन किसी काम के लिए उनसे कुछ पूछा ही नहीं जाता है. वर्ष 2021 में जब वह प्रधान बनीं थीं तब लगातार दो महीने साइन किये, लेकिन उसके बाद इनको कोई जानकारी तक नहीं दी जाती है।
रूबी देवी ने कहा था कि एकदम निराश हो कर उन्होंने बलिया डीएम से गुहार लगाई. रूबी देवी ने बताया कि, डीएम से मिलने के बाद उन्होंने आश्वासन मिला कि अब आप ही प्रधानी चलाएंगी। इस सबके बाद गुरूवार को भी रूबी देवी अपने परिवार के एक सदस्य के साथ डीएम के पास पहुंची तथा पत्र देकर उन्होंने पूर्व में बुधवार को लगाये अपने सभी आरोप गलत बताये तथा कहा कि वह गांव के कुछ लोगों के बहकावे में आकर आरोप लगाई थीं। सभी आरोप गलत है तथा सभी कार्य वह स्वयं करती हैं।
अब गांव में चर्चाएं इस बात को लेकर हो रही हैं कि ग्राम प्रधान जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए वह दूसरों के बहकावे में कैसे आ गईं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

