Ballia-शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों पर सरकार का जोर, शिक्षकों को दिए गए कैशलेश चिकित्सा कार्ड

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और शिक्षा विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए बुधवार को बांसडीह इंटर कॉलेज के सभागार में विशेष कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) अनूप कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को कैशलेस कार्ड प्रदान किए। इस दौरान वंदना गुप्ता, प्रियंका चौबे, रेखा पाण्डेय, देवेश कुमार सिंह, संजीव कुमार, राकेश वर्मा, योगेंद्र वर्मा, बबीता सहित कुल 10 लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि विश्राम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से लगभग 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में लगातार नई पहल कर रही है, जिससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।

विशिष्ट अतिथि एवं एबीएसए अनूप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं को डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग तथा स्टेशनरी की खरीद के लिए प्रति छात्र-छात्रा 1200 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही लगभग 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू का निष्पादन किया गया है, जिससे उन्हें विभिन्न सुरक्षा एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक दिनेश मौर्य ने कैशलेस चिकित्सा योजना की प्रक्रिया एवं इसके लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थियों से योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर एसबीआई शाखा प्रबंधक दिनेश मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश, के.के. सिंह, एहसानुल, कौशल सिंह, मनिन्दर सिंह, मृदुल कुमार, मनीष कुमार सिंह, विजय गुप्ता, अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel