Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर शुभनथही गांव के पास अंडर पास बनवाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। पूर्व विधायक और समर्थक चांदपुर-बैरिया मार्ग पर शुभनथही गांव के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अंडर पास बनवाने की मांग कर रहे थे.
इन्होंने आरोप लगाया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था व एनएचआई वादा खिलाफी कर रहे हैं। पिछले साल ही एनएचआई के अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन के साथ यह तय हुआ था कि शुभनथही गांव के पास छोटे साइज का अंडरपास बनेगा ताकि ग्रामीण गमनागमन कर सकें।
अचानक मंगलवार दोपहर बाद जेसीबी से उक्त सड़क को कार्यदायी संस्था बंद करने लगी। ग्रामीण पूर्व विधायक के पास पहुंचे। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह समर्थकों के साथ पहुंचकर निर्माण कार्य रोकवा दिये और कहा कि जब तक यहां मौके पर अंडरपास का निर्माण कार्य नहीं होगा तब तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण नहीं होगा। उनके साथ सैकड़ो ग्रामीण भी मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


