

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया
हल्दी, बलिया. हल्दी थाना हल्दी क्षेत्र में आयोजित एक मुंडन संस्कार कार्यक्रम के दौरान महिला गिरोह द्वारा चोरी और झपटमारी की सनसनीखेज घटना सामने आई।
पीड़िता बिन्दू देवी पत्नी रामदुलारे यादव निवासी बहुलीबांध थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर अपने साथ किरन देवी निवासी नवकागांव (माझा) थाना रेवती, रीना देवी निवासी ग्राम भोजपुर थाना सुखपुरा, श्रवण कुमार गिरी, आकाश कुमार गिरी, सोनू ठाकुर व मोहन ठाकुर के साथ थाना हल्दी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मामले में सक्रिय हुई हल्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संगठित महिला चोर गिरोह की तीन सदस्यों किरन देवी पत्नी मुन्नालाल निवासी संसारपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, राजकुमारी देवी पत्नी बादल कुमार तथा नन्दनी देवी पत्नी प्रमोद कुमार निवासी हडुआ औरंगाबाद थाना सलेमपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ 11 वर्षीय नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक मंगलसूत्र बरामद किया है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों को निशाना बनाकर वारदात करता था। थाना हल्दी में मुकदमा संख्या 26/2026 दर्ज कर बीएनएस की धाराएं 304(2), 3(5) व 317(2) लगाई गई हैं।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल श्वेता अग्रहरी, बिंदु देवी तथा कांस्टेबल कृष्णा यादव शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

