Ballia-मेडिकल बाईपास निर्माण कार्य शुरू,  34 करोड़ की लागत से बनेगी 2.41 किमी सड़क

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने गुरुवार को प्रस्तावित मेडिकल बाईपास रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) के अधिशासी अभियंता तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति और भूमि संबंधी प्रक्रियाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल बाईपास रोड के लिए समतलीकरण कार्य शुरू करा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल लगभग एक किलोमीटर तक निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, क्योंकि इस हिस्से में भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

वहीं कटहल नाला पर एक पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि अधिकांश लोग स्वयं ही चिन्हित क्षेत्र से अतिक्रमण हटा रहे हैं। हालांकि, यदि कोई व्यक्ति निर्धारित सीमा से अतिक्रमण नहीं हटाता है तो प्रशासन द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री के प्रयासों से मेडिकल बाईपास परियोजना को शासन की स्वीकृति मिल चुकी है तथा टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

इस बाईपास के निर्माण पर लगभग 34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें करीब 7.54 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर व्यय किए जाएंगे। लगभग 1.5 किलो मीटर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भूमि दर निर्धारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन भी किया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित सड़क का चिन्हांकन कर दिया गया है। राजस्व टीम खतौनी एवं भूचित्र के आधार पर मिलान कार्य कर रही है, जिसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

यह प्रस्तावित मेडिकल बाईपास कुल 2.41 किलोमीटर लंबा होगा, जो ग्राम हैबतपुर, विजईपुर और बनकटा से होकर गुजरेगा। सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी, जिसमें 7 मीटर चौड़ी पिच सड़क बनाई जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE