
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. कांग्रेस पार्टी ने जनहित के 14 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक मौजूद रहे। दोपहर से शुरू हुआ धरना सायं चार बजे तक चला, जिसके बाद उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी को मांगपत्र सौंपा गया।
धरना स्थल पर जुटे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनसमस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन है और विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित हैं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि “कांग्रेस हमेशा से गरीब, किसान और मजदूर की आवाज रही है। आज प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था चरम पर है, लेकिन सरकार सिर्फ दिखावटी योजनाओं में व्यस्त है। बांसडीह सहित पूरे जिले की उपेक्षा की जा रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।”उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी।
आयोजक पुनीत पाठक ने आरोप लगाया कि “क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध कारोबार फल-फूल रहे हैं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि आंख मूंदे बैठे हैं। इससे सामाजिक व्यवस्था भी बिगड़ रही है और युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।”
कांग्रेस द्वारा सौंपे गए 14 सूत्रीय मांगपत्र में खाद्यान्न योजना को पुराने स्वरूप में लागू करने, रसड़ा चीनी मिल व कताई मिल को पुनः चालू करने, सुरहा ताल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने, गांवों के पोखरों-तालाबों के नवीनीकरण, न्याय पंचायत स्तर पर पीएचसी निर्माण, बस सेवा विस्तार, पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने, इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज खोलने, किसानों के लिए क्रय केंद्र, टीएस बंधा को मजबूत करने, स्कूलों में स्मार्ट क्लास, पकड़िया ताल का सुंदरीकरण और जर्जर सड़कों की मरम्मत जैसी मांगें शामिल हैं।
धरना समाप्ति के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रशासन की ओर से ज्ञापन पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, संतोष कुमार चौबे, पूर्व प्रमुख पद्मदेव पाठक, जैनेंद्र पाण्डेय, जनार्दन उपाध्याय, धनजी पांडे, महाप्रसाद चौबे, विजेंद्र पांडे (मुखिया) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

