
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. बांसडीह थाना क्षेत्र के टोलापुर में कथित तौर पर ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने मौत को गले लगा लिया. आरोप है कि ससुराल वालों ने शव का मायकेवालों को बताने और अंतिम संस्कार करने के बजाय उसे चुपचाप घाघरा नदी में प्रवाहित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रही मुख्य आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार रिंकू सिंह की शादी करीब 10 साल पहले टोलापुर निवासी चंदन सिंह के साथ हुई थी. परिजनों का आरोप है की शादी के बाद से ही रिंकू को उसके ससुराल वाले छोटी – छोटी बातों पर मारपीट और गाली गलौज कर प्रताड़ित करते थे.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बीते 1 फरवरी 2026 को रिंकू का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस के मुताबिक घटना के बाद कानूनी कार्रवाई के डर से सास-ससुर और ननद ने मिलकर शव को घाघरा नदी में फेंक दिया था ताकि कोई सबूत न बच सके.
इस मामले में मृतिका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 238 बी साक्ष्य छुपना के तहत मुकदमा दर्ज किया था. आरोपी तभी से फरार चल रहे थे. 30 मार्च को उपनिरीक्षक सूरज पटेल की टीम ने घेराबंदी कर सुल्तानपुर गांव मोड़ के पास से मृतिका की सास कलपति देवी 58 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है. पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों और अज्ञात लोगों की तलाश में दबिश दे रही है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

