प्रधानमंत्री आवास योजना के 100 ग्रामीण लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र

सीयर ब्लाक के दवाकरा हाल में शनिवार को विधायक धनन्जय कनौजिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले आवास हेतु ग्रामीण क्षेत्र के 100 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया. 

दिल्ली के जन्तर मंतर पर होने वाले धरने में भाग लेने का आह्वान

अखिल भारतीय विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली जन्तर- मन्तर पर होने वाले 24 जुलाई को देशव्यापी धरना प्रदर्शन में सभी शिक्षक भाग लेंगे.

​बदमाशों ने स्वास्थ्यकर्मी को गोली मारकर बाइक लूटी

पकवाइनार-चंद्रवार मार्ग स्थित शाहमुहम्मदपुर गांव के पास शनिवार की रात सात बजे बोलेरो सवार बदमाशों बाइक सवार स्वास्थ्यकर्मी को गोली मारकर बाइक लूट भाग निकले.

भुवनेश्वर पाठक को भावभीनी श्रद्धांजलि

भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक पार्टी के स्थानीय कार्यालय में हुई. इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक भगवान पाठक के पिता भुवनेश्वर पाठक के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष को अविस्मरणीय बनाने पर जोर

भाजपा खरीद मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय शगुन मैरेज हाल में हुई. इसमें सांगठनिक विषयों पर चर्चा के बाद पार्टी की नीतियों एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में व्यापक प्रचार का निर्णय लिया गया.

बांसडीह के हर प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण प्रगति पर

आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालय मे पौधरोपण किया गया. भाजपा के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के नेता व भाजपा जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अश्विनी सिंह लिटिल के नेतृत्व मे इलाके के सभी प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण किया जा रहा है.

21/07/2017 – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

पेट्रोल पम्पों व गैस गोदामों पर सेफ्टी का रखें विशेष ध्यान: जिलाधिकारी 

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी गैस एजेंसी व पेट्रोल पम्प मालिकों संग बैठक कर परिचर्चा की. कहा कि सेफ्टी के लिहाज से पम्प या गैस एजेंसी पर जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध रखें.

अमर सेनानी मंगल पाण्डेय की जन्म तिथि गलत बताने पर आक्रोश 

मंगल पांडेय विचार मंच की आवश्यक बैठक कैंप कार्यालय नगवां  ढाले पर सम्पन्न हुई. जिसमें मंगल पांडेय की जन्म तिथि 19 जुलाई 1827 को दर्शाए जाने पर विचार मंच के सदस्यों ने विरोध किया.  

सहतवार में विद्युत आपूर्ति बेपटरी, आन्दोलन की चेतावनी

पावर हाउस की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि समय से आपूर्ति नहीं हो रहा है. इस पावर हाउस पर दो फीडर है. एक देहात और दूसरा टाऊन. स्थिति यह है कि जब देहात की सप्लाई दी जाती है, तो टाउन  की बंद कर दी जाती है और जब टाउन की सप्लाई दी जाती है तो देहात की बंद कर दी जाती है.

रामनाथ कोविंद की शानदार जीत पर भाजपाइयों ने खुशी जताई

राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के पूर्व राज्यपाल तथा भाजपा प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को मिली बड़ी जीत से उत्साहित भाजपा मंडल रेवती के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक ओंकार नाथ ओझा केे संयोजकत्व मेें  गुरूवार की देर शाम हुई.

पीएचसी कोटवां की संविदा एएनएम बैठीं अनशन पर

प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र कोटवां में संविदा पर तैनात करीब एक दर्जन एएनएम पिछले  दो वर्षों से लम्बित वेतन की मांग को लेकर शुक्रवार को सुबह-सुबह अस्पताल के गेट को बन्द कर क्रमिक अनशन पर बैठ गयीं.

दबंग ने लाइन मैन को अवर अभियंता के सामने पीटा, रिपोर्ट दर्ज 

भीमपुरा थाना क्षेत्र के राम करण इंटर कॉलेज के सामने टूटे विद्युत पोल को ठीक करते समय  दबंग ने लाइनमैन को मारपीट कर घायल कर दिया.  

करेंट की चपेट में आए किसान समते दो लोगों की मौत

बैरिया कोतवाली क्षेत्र के बीबीटोला स्थित महाराज बाबा  मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर में घर का बिजली कनेक्शन जोड़ते समय 17 वर्षीय गोविन्द पुत्र हरेराम वर्मा की मौत हो गयी. उधर, रसड़ा के कोड़रा ग्राम में करेंट ने किसान की जान ले ली. इसी क्रम में नवानगर सरेह में विद्युत तार की जद में आई भैंस ने दम तोड़ दिया.

भोजपुरी के प्रसिद्ध लोक गायक बृज ठाकुर नहीं रहे

भोजपुरी के ख्याति प्राप्त गायक बृज ठाकुर का गुरुवार की रात उनके पैतृक गाँव भुवालछपरा नौरंगा में निधन हो गया. वह 65 वर्ष के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे.

नीट में अवंतिका का 641वां रैंक, गाँव में खुशियों का माहौल

कस्बा निवासी राघवेंद्र नारायण सिंह की पुत्री अवंतिका परिहार ने नीट में राष्ट्रीय स्तर पर जनरल कैटेगरी में सात हजार वां रैंक हासिल कर जिले सहित अपने परिवार का भी मान बढ़ाया है.

​मंत्री उपेंद्र तिवारी 22 को आएंगे बलिया

प्रदेश के भूमि एवं जल संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी 22 जुलाई की सुबह बलिया आएंगे. वे 22 जुलाई को 9 बजे भृगु आश्रम से स्कूल चलो रैली को रवाना करेंगे.

रास्ते पर जलजमाव के विवाद में मारपीट, चार घायल

बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में गुरुवार की सुबह दरवाजे पर हुए जलजमाव को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों से 2-2 लोग घायल हुए हैं.

सरे बाजार से बाइक चोरी, रानीगंज में सक्रिय हो रहे उचक्के

थानान्तर्गत  रानीगंज बाजार स्थित सहारा बैंक के सामने से भरी दोपहरी में बाइक चोरी हो गयी. पीड़ित द्वारा इस सन्दर्भ में बैरिया थाने मे तहरीर दे दी गयी है.