पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के दो छात्र गुटों में  मारपीट, आठ घायल

सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज विद्यालय परिसर के बाहर किसी कारण वश  छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों से आठ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

विकास विभाग के लापरवाह कर्मियों पर जिलाधिकारी के तेवर तल्ख, कई पर कार्रवाई

विकास विभाग के कर्मियों की स्वच्छंदता पर जिलाधिकारी के तेवर तल्ख हो गये है. कार्य में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने एक सचिव के निलम्बन के साथ कई सचिवों पर कार्रवाई के निर्देश दिये है.

​अखार पीएचसी चालू कराने के लिए सांसद और विधायकों को पत्र लिखेंगे ग्रामीण 

ग्राम पंचायत अखार में बरसों से बनकर तैयार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शुरू न होने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट किया है.

रेवती शिविर में पहले दिन दिया गया 734 विद्युत कनेक्शन 

सोमवार को स्थानीय बड़ी बाजार स्थित पर बड़ी मठिया प्रांगण में आयोजित विद्युत कनेक्शन दो दिवसीय कैंप के प्रथम दिन  734 उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन दिया गया.

जर्जर तार विद्युत आपूर्ति में रोड़ा, बांसडीह नगरवासी परेशान 

नगर पंचायत बांसडीह  व आस पास के क्षेत्र में  जर्जर हो चुके बिजली के  तार के आये दिन टूटने से विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है.

मछुआरे के जाल में गाजीपुर के प्रेमी युगल के शव मिले

नरहीं थानान्तर्गत कोरन्टाडीह डाकबंगला के पास गंगा नदी में  मछली पकड़ रहे मछुआरे के जाल में प्रेमी युगल के शव मिले.

पुलिस चौकी के पास की दो दुकानों में हजारों की चोरी, सहतवार में दहशत 

सहतवार पुलिस चौकी के पास 50 मी. की दूरी पर एक ही रात्रि मे चोरों  ने  दो दुकानों को कुन्डी तोड़कर व फाटक के टिन का चादर फाड़कर नगदी सहित हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया.

विधायक ने लिया टीएस बन्धे के डेंजर जोन का जायजा

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को  टीएस बन्धे का जायजा लिया. विधायक सिंह दतहां से लेकर तिलापुर डेंजर जोन तक बन्धे के निरीक्षण के दौरान दतहां तथा आसमान पुर गांव के सामने स्थित बाढ़ चौकी का भी जायजा लिया.

​सेमरी गांव के पास कार की चपेट में आए बच्चे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के समीप कार के धक्के से अनुराग (7) पुत्र बृजेश यादव की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

रेवती थाने के सिपाही की विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ी, मौत

स्थानीय थाने पर तैनात एक 32 वर्षीय कांस्टेबल की मृत्यु रविवार को वाराणसी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में सोमवारी ड्यूटी के दौरान हो गई. अपने साथी के निधन का समाचार सुनते ही सहकर्मियों में उदासी फैल गई.

​सम्मानित की गई कम्प्यूटर चोरी प्रकरण का खुलासा करने वाली पुलिस टीम

सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक समारोह का आयोजन कर तीन दिन के अंदर कंप्यूटर चोरी का पर्दाफाश करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया.

पिकप के धक्के से मार्निंग वाक पर निकला फौजी घायल, वाराणसी रेफर

रविवार के सुबह करीब 7 बजे  सहतवार- बाँसडीह मार्ग पर टहलने निकले आर्मी में कार्यरत एक नौजवान को पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया.

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति में अंकपत्र उपलब्ध, नया प्रवेश 10 अगस्त तक

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार राय ने छात्र, छात्राओं को जानकारी दिया है कि प्रथमा, पूर्व माध्यमा, उत्तर मध्यमा का परीक्षाफल प्रकाशित हो गया है.

22/07/2017 – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए …

कटानरोधी बचाव कार्य में तनिक भी कोताही बर्दाश्त नहीं – सिंचाई सचिव

प्रदेश के सिंचाई सचिव शम्भूनाथ ने शनिवार को दूबेछपरा के पास 29 करोड़ की लागत से हो रहे कटानरोधी बचाव कार्य का निरीक्षण किया.

व्यापारियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाया जाएगा – विशेष सचिव

मुख्य सचिव के निर्देश पर जनपद में जीएसटी की समीक्षा व व्यापारियों के समस्याओं के निवारण के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जीएसटी आधारित कार्यशाला आयोजित हुई.