news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

धनुष यज्ञ का रहस्य तो विद्याभाष्कर जी महाराज ने समझाया

लक्ष्मण जोर जोर से फुफकारते हैं और प्रभु श्री राम से कहते हैं. यदि आपका आदेश पाऊं तो पूरा ब्रम्हाण्ड को उठा लूं. बड़े से बड़े पर्वत को तोड़ दूं.

UPTET 2019 : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 22 को

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी- 2019 जनपद स्तर पर प्रथम पाली में कुल 26 परीक्षा केंद्रों एवं द्वितीय पाली में कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा करायी जायेगी.

पूजा वर्मा आत्महत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार

दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव निवासी पूजा वर्मा औऱ उनके दो मासूम बच्चों के कुएं में मिले शव के मामले में बैरिया पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है.

कोहरे का कहरः कई ट्रेनें की गईं निरस्त

ट्रेन संख्या 15111-15112 छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी और 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस 31 जनवरी तक निरस्त रहेंगी. मौसम के बदले मिजाज और घने कोहरे के चलते एहतियातन यह फैसला किया गया है.

बलिया के पुलिस कप्तान की बड़ी कार्रवाई, चार इंस्पेक्टरों समेत दो दर्जन इधर से उधर

भीमपुरा के राजकुमार सिंह को बांसडीहरोड थाना, चितबड़ागांव थाना प्रभारी रंजीत सिंह को दुबहड़ औऱ बांसडीह रोड शैलेश सिंह को रेवती थाने की कमान सौंपा है

breaking news road accident

मऊ में खाई में पलटी स्कार्पियो, दो युवकों की जान गई

शुक्रवार की रात स्कॉर्पियो खाई में पलटने से बलिया के दो युवकों की मौत हो गई. यह हादसा मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के चकरा बासुनगर गांव के पास हुआ.

किसी भी तरह की हिंसा का लड़कियां-महिलाएं डटकर करें मुकाबला – कल्पना मिश्रा

थानाध्यक्ष ने सभी उपस्थित महिलाओं से आपातकालीन स्थितियों से निपटने के टिप्स भी साझा किए.

बलिया के अमरेंद्र सिंह होंगे हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड के नए चेयरमैन

हरियाणा सरकार ने अमरेंद्र सिंह को हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है.

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त कर रहे हैं 25 रुपये किलो प्याज दिलवाने का दावा

भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बृहस्पतिवार को आर्थिक मंदी को लेकर विपक्ष के आरोप पर पलटवार करते हुए लोकसभा में कहा कि देश को बदनाम करने के लिए ऑटो क्षेत्र में मंदी और बिक्री कम होने की बातें की जा रही हैं.

छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े तीन युवक, बलिया गांजा ले जा रहे थे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सरिया थाना पुलिस ने एक वाहन से अवैध रुप से गांजा परिवहन करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

शादी के तीन दिन बाद ही ससुराल से प्रेमी संग विदा हुई विवाहिता

नोनरा गांव निवासी राजकुमार की शादी बीते 28 नवंबर को बलिया जनपद के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई.

बलिया की रहने वाली प्रेमिका समेत 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सैदपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के पास 15 सितंबर को मिले सोनू राम (19) की मौत के मामले में उसके प्रेमिका समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम करने के बाद जीआरपी जांच में जुट गई है.

नाबालिग संग दुष्कर्म मामले में नया मोड़, चंडीगढ़ पुलिस को आरोपियों की तलाश

दुष्कर्म की शिकायत मिलने के बाद यूटी पुलिस ने तुरंत कानूनी कार्रवाई के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर निपटारा करते यूपी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया.

12 दिसम्बर को परिणय सूत्र में बंधेगी उमाशंकर सिंह की बिटिया यामिनी

15 दिसम्बर को आशीर्वाद समारोह का आयोजन उमाशंकर सिंह के पैतृक गांव खनवर, जिला बलिया में आयोजित होगा. जिसमें एक लाख से अधिक लोगों के शिरकत करने की संभावना है.

छह घंटे के मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें निरस्त, कुछ के बदले रास्ते तो कई शॉर्ट टर्मिनेट

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से वाराणसी मंडल के बांसडीह रोड-बलिया के बीच रेलवे लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य की वजह से गुरुवार को लगभग छह घंटे का मेगा ब्लाक लिया जा रहा है.

breaking news road accident

नगरा में असलहे के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से लूट

नगरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा नम्बर दो खालिसपुर मार्ग पर शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से एक लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण तथा नकदी लूट लिए.