हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ के समीप करीब एक साल से गंगा की कटान से एनएच 31 को सुरक्षित करने के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से कटान रोधी कार्य चल रहा है. इसमें ठेकेदार के कर्मचारियों की मिलीभगत से डीजल चोरी कर बेचने का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था लेकिन दोषी पकड़ में नहीं आते थे. गंगा का जलस्तर घटने के बाद वर्तमान समय मे अधूरे स्पर 27.200 का काम चल रहा है.
