breaking news update

बलिया की डीएम बनीं सौम्या अग्रवाल

बलिया. उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को देर शाम 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सौम्या अग्रवाल को बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है. यहां पर तैनात रहे इंद्र विक्रम सिंह को …

[बलिया के संक्षिप्त समाचार]: शहीद मंगल पांडे स्मारक नगवा परिसर में हुआ सामूहिक विवाह

दुबहर, बलिया. क्षेत्र के नगवा गांव स्थित शहीद मंगल पांडे स्मारक परिसर में शिवशक्ति सेवा संस्थान एवं मंगल पांडे स्मारक सोसायटी की ओर से सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें चार …

नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर किया हमला

भाजपा नेता बेल्थरारोड नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता के भतीजे अंशु गुप्ता के नाम से इंडियन आयल पेट्रोल पंम्प संचालित किया जाता है. जिस पर सोमवार की देर शाम कुछ एक दर्जन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया. जिसमें एक कर्मचारी कविंद्र यादव को हमला कर नगद बस हजार रूपये छीन लिए और कर्मचारी को मारकर घायल कर दिया. वहां मौजूद लोगों सिर्फ तमाशा देखते रहे.

घर में घुसकर चोरों ने सोने के जेवर व नगदी पर किया हाथ साफ

जानकारी के अनुसार शंभू पांडेय का परिवार रविवार की रात खाना खाकर छत पर सोने चला गया. आधी रात के बाद चोरों ने पीछे से दीवार के सहारे आंगन में पहुंचकर घर में घुस गए. चोरों ने कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर उसमें रखा सोने का गहना और बीस हजार नगदी लेकर फरार हो गये.

महावीरी झंडा जुलूस को लेकर अखाड़ेदारों ने की तैयारी शुरू, पीस कमेटी की बैठक में 11 अखाड़ों के अध्यक्षों ने लिया भाग

एक जुलाई को नगर में  निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस को लेकर जहां अखाड़ेदारों ने तैयारी शुरू कर दी है, वहीं प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करने लगा है.

साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, खाते से एक लाख रुपये हुए गायब

कोच के संचालक मोहम्मद सरफराज अहमद से औपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस भागदौड़ की जिंदगी में शरीर को फिट रखने के लिए जिम बहुत जरूरी है जो युवा अपने शरीर का ध्यान नहीं दे पा रहे हैं उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि इस भागदौड़ जिंदगी में खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार के माध्यम से पूरे विश्व को स्वस्थ रखने के लिए विश्व योग दिवस मनाया जाता है.

बांसडीह में महिलाओं को दवाओं का वितरण व दुबहर में स्वास्थ्य जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बांसडीह, बलिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा सगठन द्वारा “आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इस क्रम में आज …

इलेक्ट्रॉनिक मशीन से मजदूर की उंगली कटी , बाइक से गिरी वृद्ध महिला लगी चोट

उभांव थाना क्षेत्र के स्थानीय तहसील मुख्यालय के समीप बाइक सवार महिला गिर कर चोटिल हो गई राहगीरों की मदद से घायल को सीयर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिये दाखिल किया गया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर हवन, पूजा-अर्चना और पौधारोपण का हुआ आयोजन

भारतीय जनता पार्टी मंडल सिकंदरपुर के अध्यक्ष गणेश सोनी के जलालीपुर स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50 वां जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलिया जनपद वासियों को संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं. न केवल हमें नियमित तौर पर वृक्षारोपण करना चाहिए बल्कि उसके उपरान्त उसकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है.

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया अमृत सरोवर का भूमि पूजन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि भाजपा की पारदर्शी सरकार है. यह सरकार जाति धर्म पर कोई भेदभाव नहीं करती.

Bansdih police arrested 9 warrantees

चार आरोपी युवक गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

गुरुवार शाम को 9 बजे के करीब डीटीएच बनाने वाले मिस्त्री को सहतवार उसके घर छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे चितविसाँव खुर्द निवासी राकेश सिंह पुत्र रामाकांत सिंह को चाँदपुर नयी बस्ती स्थित हरखू ब्रह्म बाबा के स्थान के पास मामूली विवाद में बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

रोडवेज बस से बलिया पहुंचे परिवहन मंत्री, नजदीक से देखी सुविधाएं

परिवहन मंत्री दयाशंकर को एक आवश्यक बैठक में भाग लेने के लिए लखनऊ से बलिया आना था. वह बलिया के लिए निकले ही थे कि अचानक अपनी गाड़ियां छोड़ सरकारी बस से जाने का निर्णय लिया और अवध डिपो पहुंच गए. वहां से वॉल्वो बस में सवार हो गए. इससे बस के कर्मियों व रोडवेज के कर्मी भी हरकत में आ गए. सुबह करीब 6 बजे वह बलिया पहुंचे.

6 पोल का तार टूटा 142 गांव की बिजली गुल,भीषण गर्मी से जीवन बेहाल, करंट लगने से भैंस की मौत

मनियर थाना क्षेत्र के ककरघट्टा गांव में विद्युत पोल के स्टेक में करंट दौड़ने से भैंस मर गयी. भैंस दूध दे रही थी एवं गाभिन थी.

समाधान दिवस पर शिकायतें विशेष प्राथमिकता पर सुनी जाएं और उनका निर्धारित सीमा के अंदर निस्तारण हो- डीएम

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि समाधान दिवस पर आई शिकायतों को विशेष प्राथमिकता पर सुनी जाए साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए की निर्धारित सीमा के अंदर ही निस्तारण हो. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की कोई शिकायत आते ही अपने अधीनस्थों के माध्यम से उसके समाधान में लग जाए.

चेकिंग के दौरान लाल बालू लदे ट्रकों के खिलाफ कार्यवाही, जुर्माना लेकर किया सीज

सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि सुबह बिहार से यूपी की सीमा में ओवरलोड ट्रक प्रवेश कर रही हैं. खनन अधिकारी, ए आर टी ओ व पुलिस की संयुक्त टीम ने चांद दियर पिकेट पर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की.

विश्व साइकिल दिवस पर विधि संस्थान के विद्यार्थियों ने निकाली रैली

कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा कि साइकिल की विशेषता और बहुमुखी प्रतिभा को पहचानने के लिए 3 जून को अंतर्राष्ट्रीय विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि साइकिल से शारीरिक फिटनेस के साथ स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा.

बलिया के पत्रकार विजय शंकर पांडे को काशी में मिला बाल गंगाधर तिलक सम्मान

पत्रकार विजय शंकर पांडे को तिलक सम्मान मिलने पर श्री राय ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री पांडे जी का सराहनीय योगदान रहा है. कई राज्यों के अनेक समाचार पत्रों के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता को ऊंचाई प्रदान की. वे लंबे समय तक दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण और बलिया लाइव के संपादकीय विभाग से जुड़े रहे. मूल रूप से बलिया के बसुधापाह गांव निवासी विजय शंकर पांडे अब काशी के होकर रह गए हैं.

news update ballia live headlines

विवादित जमीन पर पहुंचे तहसीलदार सदर को वापस लौटना पड़ा

स्थानीय थाना क्षेत्र के कछुआ ग्रामवासी परमात्मा नंद सिंह बनाम गौरीलाल के बीच 3632 वर्ग फिट डीह की जमीन के लिए मुकदमा चल रहा है. मुकदमा सिविल कोर्ट पूर्वी में चल रहा है जिसकी सुनवाई 20 जुलाई को होनी है तभी प्रतिवादी गौरी शंकर लाल तहसीलदार सदर एवं स्थानीय थानाध्यक्ष के साथ कछुआ ग्राम सभा के विवादित भूमि पर पहुंचे इस बात की जानकारी वादी परमात्मा नन्द सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों को हो गई जिसके फलस्वरूप पूरे परिवार विवादित भूमि पर पहुंच गए. कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी का वातावरण बना रहा. वादी इस बात पर अड़े रहे कि यह भूमि हमारी है लेकिन तहसीलदार सदर व प्रतिवादी मानने को तैयार नहीं थे.

बाइक व पिकअप की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के झोरीडीह गांव निवासी राजेंद्र चौहान (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बलिराम चौहान व आकाश चौहान (16 वर्ष) पुत्र अजय चौहान एक ही बाइक से कौड़िया बनकटा में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे.