विकास खण्ड बेलहरी के बिगही गांव में जांच करने पहुंची संयुक्त विकास उपायुक्त गोरखपुर की टीम

विकास खंड बेलहरी के ग्राम पंचायत बिगही में गुरुवार के दिन सयुक्त विकास उपायुक्त गोरखपुर की टीम द्वारा पांच में से तीन कार्यो का जांच किया गया. जिसमे बड़े पैमाने पर अनिमियतता पाई गयी. इस दौरान मजदूरों से भी पूछ ताछ किया गया. जिसमें कुछ ने बताने में असमर्थता जाहिर की तो कुछ ने गलत जबाब दिया.

बारिश में पानी की निकासी न होने से जलभराव के कारण पूरी सड़क तालाब में तब्दील

स्थानीय नगर पंचायत की सड़के बुधवार को हुई पहली ही बारिश में पानी का निकास न होने से जलभराव के कारण पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गयी है. जिससे उन रास्तों से होकर जाने वाले राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को दुष्वारियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही नगर पंचायत वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ऑनलाइन फ्राड कर बैंक खातों से पैसे निकालने की घटनाओं से खाता धारक परेशान

तीरनई खिजीरपुर निवासी सुहिल पटेल पुत्र ईश्वर पटेल का भारतीय स्टेट बैंक बेल्थरारोड में एनआरआई खाता है. सुहिल बीते 25 जून को स्टेट बैंक के एटीएम से यूनियन बैंक के एटीएम कार्ड द्वारा दो हजार रुपये निकाला. पैसा निकालने के उपरांत बाहर आते समय उसमे खड़े एक युवक द्वारा कहा गया कि अभी आपका एटीएम चालू है. इसके बाद अंदर बुलाया और एटीएम को लेकर एटीएम मशीन में लगाया उसी बीच एटीएम कार्ड बदल लिया. हमें पता नहीं चल पाया. इसके बाद वह युवक वहाँ से चला गया. जब हम आधे घण्टे बाद एटीएम कार्ड को देखे तो एटीएम बदल लिया था जिसपर नाम मोहम्मद नायब अख्तर लिखा हुआ है. एटीएम बदला हुआ देख सुहिल आवक हो गया. और तुरन्त स्टेट बैंक गया और खाते को बंद कराया.

नई बस्ती ईट भट्ठा के पास से 5 पेटी बीयर के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार

बैरिया, बलीया.  पुलिस चौकी चांद दियर प्रभारी बांक बहादुर सिंह ने आज गुरुवार को सुबह साढ़े बजे के लगभग चांददियर-जय प्रकाश नगर मार्ग पर स्थित बीयर की दुकान से 200 मीटर आगे संदिग्ध वाहन …

उदयपुर हत्याकांड में आरोपियों को फास्ट ट्रैक के जरिए मिले फांसी की सजा: मंगल देव चौबे

गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त सह मंत्री और बलिया के जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे ने कैम्प कार्यालय जापलिनगंज,दुर्गा मंदिर पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने आगे कहा कि, गांधी और बुद्ध को मानने वाले इस देश के लोग भगत और आजाद को भी पूजते है. इसलिए उन इस्लामिक उन्मादियों और जेहादियों को फांसी की सजा से कम सजा हर्म स्वीकार्य नहीं है.

बिजली की न्यूनतम लागत का स्रोत है जीवाश्म ईंधन: डॉ. के. नामसिवायम

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर और गुरु नानक कॉलेज चेन्नई के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन वर्कशॉप के अंतिम दिन बुधवार को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नवाचार अनुसंधान पर चर्चा हुई.

शत्रुघ्न अखाड़ा जुलूस में सिकंदरपुर के सभी बुद्धिजीवी वर्गों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग ,युवाओं ने दिखाया शोर्य प्रदर्शन

अलग-अलग अखाड़ों के जुलूस अपने परम्परागत मार्गों से होते हुए गोला बाजार पहुंच कर मुख्य जुलूस के साथ सिकंदरपुर मुख्य चौराहा होते हुए मिल्की मुहल्ला पहुंच कर समाप्त हो गया. जुलूस में सभी वर्ग के लोगों ने भी भाईचारा आपसी सौहार्द बनाते हुए अपने शौर्य व कला का प्रदर्शन किया.

भांग युक्त औषधि और मुनक्का वटी बेचने वालों पर होगी कार्यवाही

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने जन समुदाय को सूचित किया है कि भांग युक्त औषधि गोली व मुनक्का वटी की बिक्री खुलेआम बाजार में पान की दुकान पर व परचून की दुकान पर हो रही है. जिससे युवाओं के साथ-साथ छोटे बच्चे व स्कूली छात्राओं द्वारा इन गोलियों का सेवन कर नशे के आदी हो रहे हैं और अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं

बलिया : चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़े कलाप्रेमी

टाउन इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से चल रही चित्रकला प्रदर्शनी के दूसरे दिन भारी वर्षा के बावजूद भी लोगों की भीड़ रही. प्रदर्शनी देखने के लिए छोटे-छोटे प्रशिक्षु बच्चे अपने माता-पिता, अभिभावक और रिश्तेदारों को लेकर बारिश के बावजूद भी आते रहे और प्रदर्शनी में अपनी अपने कलाकृतियों को दिखाते रहे.

सांकेतिक चित्र

नरहीं: विद्यालय संचालक के भाई की टीन शेड गिरने से मौत

थाना क्षेत्र के सोवन्था गांव निवासी नरेंद्र सिंह 50 वर्ष पुत्र तेजनारायण सिंह बुधवार को दोपहर में करीब तीन बजे एन एच विद्या पीठ सोवन्था में टीन शेड की सफाई कर रहे थे कि टीन शेड गिर गया. जिसमें नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.

Bansdih police arrested 9 warrantees

नरहीं: चोरी की 2 मोटरसाइकिल के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई. बरामदगी के आधार पर पकड़े गये अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया.

news update ballia live headlines

दामिनी एप से 4 घंटे पहले मिलेगी वज्रपात की चेतावनी

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आपदाओं की पूर्व चेतावनियों को आम जनमानस तक समय से पहुंचा कर प्रदेश में आपदा से होने वाली जनहानि को कम से कम करने के लिए प्रदेश मुख्यालय स्थित राहत आयुक्त कार्यालय ने ‘इंन्टीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम‘ विकसित किया है.

सैलून की दुकान का दरवाजा तोड़कर 10 हजार नगदी समेत घर के सामान की चोरी

कादिर पुत्र हासिर निवासी सहिया बेल्थराबाजार की रेलवे स्टेशन रोड पर सैलून की दुकान है रोज की भांति मंगलवार शाम को दुकान बंद करके घर चला गया.
बुधवार की सुबह जब कादिर दुकान खोलने आया तो दुकान का ताला टूटा देख आवाक रह गया. अन्दर गया तो दराज में रखे 10 हजार रुपये गायब थे और ट्रीमर जिसकी कीमत तीन हजार है.

बेल्थरारोड: जलभराव के कारण पूरी सड़क तालाब में तब्दील

बारिश का पानी सड़कों पर भरने से सबसे अधिक समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को हो रही है. बारिश के पानी का निकास नहीं होने से मोहल्ले में जलभराव की समस्या बनी हुई है. जिससे मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है. और संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका प्रबल हो गयी है.

बिजली कनेक्शन काटे जाने से बकायेदारों में अफरातफरी

अधीक्षण अभियंता विनोद भारद्वाज ने बताया कि बैरिया तहसील क्षेत्र में 34 हजार उपभोक्ताओं के यहां बिल बकाया है. अभी तक 42 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है.

चित्तू पांडे चौराहा स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाया

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के आदेश पर आज चित्तू पांडे चौराहा स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण करने वालों पर आपत्ती जताते हुए नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने कहा की इस स्थान पर दुबारा अतिक्रमण हुआ तो सीधे विधिक कार्रवाई की जाएगी

बैरिया: बदमाशों ने महिला के गले से छीनी सोने का चैन

बैजनाथपुर निवासी डिंपल शर्मा पत्नी चुन्नू शर्मा सोमवार को बैजनाथपुर में हो रहे शतचंडी महायज्ञ मे गई थी वहां से रात लगभग 9 बजे अपने घर वापस आ रही थी कि पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने बैजनाथपुर ब्रह्म स्थान के पास गले से सोने का चैन छिनकर भाग निकले.

पुलिस ने जिला बदर आरोपी को भेजा बिहार

जिला बदर बिट्टू यादव को यह नोटिस दिया ग्रामीणों कि छ: महीने के अंदर जिला के सीमा में पाए जाने पर धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम की कार्रवाई उसके विरूद्ध की जाएगी. साथ ही यह भी बताया गया कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को थाना हलधरपुर जिला मऊ के थाना अध्यक्ष को अपने आने की और रहने का स्थान एवं गतिविधियों की सूचना देगा.

आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत

बैरिया तहसील अंतर्गत बिशुनपुरा गांव में मंगलवार को दोपहर बाद आकाशीय बिजली से बैगन के खेत में मचान पर बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर चौकी इंचार्ज सुरेमनपुर व क्षेत्रीय लेखपाल पहुंच गए हैं.

टाउन इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से टाउन इंटर कॉलेज बलिया में लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. वह बच्चों की कलाकृतियों को देखकर मंत्रमुग्ध हो गई उन्होंने नवांकुर चित्रकारों की कलाकृतियों की बारीकियों से ध्यानपूर्वक देखा और बच्चों को प्रोत्साहन करते हुए कहा कि इनकी पेंटिंग बहुत ही सुन्दर एवं सराहनीय है.