Author: Central Desk
शुभ नारायण तिवारी अपने पिता को लेकर मऊ इलाज कराने जा रहे थे कि मनियर थाना क्षेत्र के बहादुरा चट्टी पर उनकी मौत करीब 10:30 बजे दिन में मंगलवार को हो गई. उनके शव को लेकर उनका लड़का ससुराल किसुनीपुर पहुंचा. इसी बीच किसी ने हंड्रेड डायल पर फोन कर सूचना दिया कि मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जब हंड्रेड डायल पुलिस मौके पर पहुंची तो सूचना देने वाले ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया. हत्या की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई.
सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जिले में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन जनपद स्तर पर किया जाना है. इस प्रतियोगिता में लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोकनाट्य, रामलीला, रासलीला भजन एवं कीर्तन ललित कला आदि में जनपद स्तर के समस्त कलाकारों इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं.
विकास खण्ड सीयर के नये खण्ड विकास अधिकारी के रूप में मधु चंन्दा सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया. वहीं यहां के खण्ड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह का स्थानांतरण हनुमान गंज ब्लाक में कर दिया गया है. मधुचन्दा सिंह की पहली पोस्टिंग चिलकहर ब्लाक में वर्ष 2021 में हुई. उसके बाद सीयर में खंन्ड विकास अधिकारी के रूप में यहा दूसरा ब्लॉक मिला है.
नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर के नगर चेयरमैन डॉक्टर रविन्द्र वर्मा द्वारा सोमवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर में मरीजों के बीच मंत्री के जन्मदिन पर आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के चेयरमैन ने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बांटे फल बड़े पैमाने पर फल का वितरण कर नगर विकास व ऊर्जा मंत्री राकेश शर्मा के दीर्घायु होने की कामना की गई.
चौकिया मोड़ से तेंदुआ ग्राम सभा तक सड़क निर्माण कार्य डेढ़ साल से छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है. जहां मधुबन ढाला से चौकियां मोड तक पिचिंग की अंतिम लेयर का काम छोड़ कर पिचिंग कार्य किया जा चुका है. तो मधुबन ढाला से ग्राम तेन्दुआ तक सड़क पर मिट्टी कंकड़ डालकर छोड़ दिया गया है. जिससे आए दिन बाइक, साइकिल चालक अनियंत्रित हो कर पलट जाने से चोटिल हो जाते हैं.
हल्दी थाने के उपनिरीक्षक राधेश्याम सरोज अपने हमराही कांस्टेबल प्रवेश चौहान व कांस्टेबल हर्षित पाण्डेय के साथ क्षेत्र के भरसौता गांव में थे. तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में गायों को लादकर वध करने के उद्देश्य से रामगढ़ की तरफ से गायघाट के रास्ते नैनीजोर बिहार प्रान्त से होकर बंगाल ले जा रहे हैं.
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस- वे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहित करने वाली संस्था द्वारा किसानों को बिना नोटिस और बिना सूचना दिए, उनके खेतों में पत्थर गाड़े जाने को लेकर किसानों में जबरदस्त आक्रोश है. जिसको लेकर शनिवार को क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने बैरिया संपूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर बैरिया थाने में मौजूद उप जिलाधिकारी बैरिया अत्रेय मिश्रा के समक्ष प्रदर्शन किया,और प्रशासन विरोधी नारे लगाए.
