बांसडीह: सड़क की जर्जर हालत बनी दुर्घटना का कारण, आक्रोशित महिलाओं व लोगों ने किया विरोध स्वरूप प्रतीकात्मक भिक्षाटन

नगर पंचायत में शासन से नामित सभासद प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि कई बार बोर्ड की बैठक में उक्त सड़क को बनाये जाने हेतु प्रस्ताव दिया गया लेकिन नगर पंचायत प्रशासन अब तक इस सड़क का निर्माण नहीं करा पाया है जबकि प्रदेश में चल रही योगी सरकार द्वारा सड़क निर्माण हेतु बड़ी बजट दिया गया है.  इससे नगर पंचायत प्रशासन सरकार की छवि धूमिल हो रही है.

त्रिस्तरीय पंचायत और उप निर्वाचन को ठीक से संपन्न कराए जाने के लिए जिले में प्रभारी व अपर प्रभारी अधिकारी नियुक्त

त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों व स्थानों पर उप निर्वाचन को संपन्न कराए जाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सौम्या अग्रवाल ने जनपद में प्रभारी  प्रभारी अधिकारियों की नियुक्त की गयी है.

गैस सिलेंडर से लगी आग, 12 लोग बेघर

स्थानीय थाना क्षेत्र के हल्दी भदवरिया टोला के हरिजन बस्ती में शुक्रवार की शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में 12 लोगो के आशियाने सहित उसमे रखा सभी सामान जल कर राख हो गया. सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस,फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया.

ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस के सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ेदारों सहित वालंटियर्स को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

स्थानीय मिलन वाटिका में शुक्रवार की शाम एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि एसपी बलिया राजकरण नैय्यर तथा विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी बलिया दुर्गा प्रसाद तिवारी रहे.

news update ballia live headlines

रसड़ा: दो पक्षों में जमकर मारपीट,13 लोग गंभीर रूप से घायल

कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव में गुरुवार की देर सांय गिट्टी पर धान की भूसी गिरने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. भीी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया. दोनोंनोंं पक्षों की तहरीर पर पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.

साइबर हैकर ने एक रुपये जमा कर युवक के बैंक खाते से उड़ाए 88 हजार रुपये

इंटरनेट की दुनिया में बैंक खातों से धन उड़ाने के प्रतिदिन नये-नये तरीके सुनने को मिलने लगे हैं. साइबर अपराध की इस दुनिया में शुक्रवार को सुनील कुमार नामक एक युवक के खाते में एक रुपये जमा कर उसके दो बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने कुल 88 हजार रुपये गायब कर दिए.

त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों की समय-सारिणी जारी

जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि जनपद में सदस्य क्षेत्र पंचायत के वैधानिक रूप से रिक्त पदों व स्थानों, जो मा.न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर उप निर्वाचन की समय-सारिणी जारी किया गया है.

news update ballia live headlines

नगर पंचायत के सभासदों ने उप जिलाधिकारी को बोर्ड मीटिंग संबंधित पत्रक सौंपा

उप जिलाधिकारी बांसडीह को दिये गये पत्रक में बताया गया है कि नगर पचायत बोर्ड की बैठक न होने के कारण विशेष रूप से नगर पंचायत की समस्याओं पर चर्चा के साथ ही शासन द्वारा चलाये जा रहे प्लास्टिक पर प्रतिबंध अभियान और नगर पंचायत में लगने वाले जलजमाव के समाधान का हल निकालना है जिसकी चर्चा आवश्यक है लेकिन बोर्ड की बैठक न होने के कारण यह सम्भव नहीं हो पा रहा है

जिला कारागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

बलिया.  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश वअध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, के मार्गदर्शन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 14 जुलाई 2022 को जिला कारागार बलिया …

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने किया दूध का परीक्षण

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के स्थानीय चट्टी पर दूध विक्रेताओं के दूध का चेकिंग किया गया. औचक निरीक्षण से डिब्बे में लेकर शहर की तरफ जाने वाले दूधियों में खलबली मच गई.

विपक्ष के जबान पर ताला लगाना चाहती है भाजपा : सुशील पाण्डेय

समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा सराकारें आलोचना से घबराती हैं. अलोचना सुनना इन्हें नागवार लगता है.

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने परिवहन मंत्री को पिता के निधन पर सांत्वना देते हुए उनके परिजनों से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी बृहस्पतिवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के गांव बक्सर के छोटका राजपुर गांव पहुंचे और उनके स्वर्गीय पिता विंध्याचल सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

Aandhi_Barish_700

बेल्थरारोड: आंधी-तूफान में 3 बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर मे गुरुवार की शाम आयी भीषण आंधी-तूफान के शिकार चोटिल तीन बच्चों का उपचार कर चिकित्सक ने गंभीरावस्था में रेफर कर दिया.

प्रकृति के सभी जीव-जंतु पर्यावरण संतुलन के लिए- जीयर स्वामी

भोजन अल्पाहार होना चाहिए जितने से शरीर की रक्षा हो सके. अग्राह्य भोजन से शरीर रोगयुक्त होता है. मांसाहार मनुष्य के लिए उचित नहीं. इसके पक्ष में मांसाहारी जीवों की भोजनालय वृत्ति का उदाहरण नहीं देना चाहिए.

बैरिया: पचास हजार रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये के गहने और कपड़े चोरी

स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनबरसा डेरा पर निवासी बबलू यादव के घर मे बुधवार की रात्रि पिछवाड़े से आंगन के रास्ते घर मे घुसकर चोरों ने 50,000 रुपये नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य के गहना, कपड़ा आदि को समेटकर आसानी से निकल गये.

सावन में पहले दिन बारिश से किसानों के चेहरे खिले

सावन की शुरुआत आंधी तूफान एवं हल्की बारिश के साथ बृहस्पतिवार को हुआ. आंधी तूफान करीब 6 बजे सायं काल बृहस्पतिवार के दिन आया.

राज्यपाल आनंदी बेन ने किया अमर कथा महाकाव्य ग्रंथ का विमोचन

तहसील क्षेत्र सिकंदरपुर के श्री वनखण्डी नाथ नागेश्वरनाथ महादेव मठ सेवा समिति डूहा के अध्यक्ष एवं अद्वैत शिवशक्ति परमधाम डूहा के संस्थापक स्वामी ईश्वरदास ब्रम्हचारी(मौनी बाबा) द्वारा रचित अमर कथा महाकाव्य ग्रंथ का विमोचन गुरुवार को राजभवन लखनऊ में आयोजित एक सादे समारोह में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा किया गया. विमोचन के दौरान मौनी बाबा स्वयं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे.

गड़वार: वेबकास्ट के माध्यम से महिलाओं को पोषण पाठशाला का किया आयोजन

बाल स्वास्थ्य एवं पोषण के मुद्दों पर सामुदायिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता और माननीय मंत्री जी उत्तर प्रदेश की प्रेरणा से जीवन की हजार प्रथम दिन को लक्षित करते हुए गर्भवती एवं धात्री महिलाओं एवं क्षमा से 6 वर्ष तक के बच्चों को पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार लाने के किया जा रहा है.

सरयू नदी के कटान की चपेट में आये सैंकड़ों बीघा खेत, किसान हुए परेशान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी बाढ़ विभाग ,सिचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि नदियों में जहां कटान हो रहा हैं वहांविभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घण्टे तैनाती रहें.

PLANTATION

पांच लाख पौधरोपण करके शहर को हरा-भरा करने का लक्ष्य

बलिया. छात्र सहायता समिति, बलिया के तत्वावधान में “पर्यावरण संकल्प एवं महावृक्षारोपण अभियान” के द्घारा पांच लाख पौध रोपण के अगले क्रम में गुलाब देवी इंटर कॉलेज बलिया के बगल में सर्वदमन जायसवाल अध्यक्ष …