भृगु मंदिर में स्थित हनुमानजी का पूजा करेगा बारी समाज

दुबहर , बलिया. बारी समाज द्वारा भृगु मंदिर में स्थापित महावीर मंदिर के वार्षिक पूजन उत्सव का कार्यक्रम 2 अगस्त मंगलवार को पूरे विधि विधान के साथ संपन्न होगा.   इस संबंध में जानकारी …

नरहीं: प्रतिबंध के बावजूद अवैध खनन से बाज नहीं आ रहे खनन माफिया

ताजा मामला बड़का खेत पलिया खास गांव के बाहर बुधवार की देर शाम का बताया जा रहा है. जहां सफेद बालू लदा ट्रैक्टर आ रहा है. पुलिस को देखते ही वह जमीन पर बालू गिरा देता है. कारखास सिपाही कुछ और सिपाहियों को बुला कर फिर सफेद बालू ट्राली पर लोड किया जाता है. फिर कारखास सिपाही ट्रैक्टर को थाने पर जाने के लिए लेकर चल देता है लेकिन ट्रैक्टर नरहीं थाना नहीं पहुंच पाता है.

किसान उठाएं योजना का लाभ, पहले आओ-पहले सोलर पंप पाओ

जिन कृषक बन्धुओं ने अभी तक अपनी फसलों की बुआई नहीं की है, उन सभी कृषकों को सलाह दी जाती है कि तिलहनी फसलें मुंगफली/तिल तथा दलहनी फसलें उर्द, मूंग एवं अरहर की बुआई कर सकते हैं.

बैरिया : चोरी के एक ट्रैक्टर, ट्राली और दो स्कॉर्पियो संग दो गिरफ्तार दो फरार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का ट्रैक्टर ले जाकर हम लोग कोई लवर लाल बालू में चलाते हैं, जबकि स्कार्पियो व अन्य वाहन पैसे के लिए बेच देते हैं.

डीएम ने की अपील, प्रपत्र-6बी में आधार नम्बर अंकित कर करें जमा

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र करने के लिए समस्त बूथ लेबिल अधिकारियों द्वारा 1 अगस्त से घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं के आधार नम्बर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र फार्म-6बी में आधार नम्बर के एकत्रीकरण की कार्यवाही की जायेगी.

मनियर में हुई पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक

नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी ने जो हमें जिम्मेदारी दी है उसे हम पूरी इमानदारी व निष्ठा के साथ पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए करेंगे.

बैरिया: बंदर के हमले से युवक घायल, करंट लगने से एक की मौत

क्षेत्र के नारायणगढ़ निवासी ऋतुराज पटेल (15) पुत्र जयप्रकाश पटेल की मौत गुरुवार की देर शाम विद्युत पोल से टूटकर गिरे तार में प्रवाहित करेंट की चपेट में आने से हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सीडीओ ने  15 अगस्त की तैयारियों के संबंध में सभी अधिकारियों के साथ सभागार में की बैठक

बलिया. मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त अधिकारियों और नगर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की.   बैठक में 15 अगस्त के दिन …

अवैध शराब बेचने की शिकायत पर कुछ घरों की तलाशी, पुलिस ने मुनादी कराकर न्यायालय के आदेश को बताया

एनबीडब्ल्यूए 82 सीआरपीसी वारंट की छाया प्रति को अभियुक्त के घर पर, मंदिर पर, शिवाला पर बस स्टैंड पर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया गया.

आदर्श संस्कृत शिक्षक समिति के जिला बलिया इकाई अध्यक्ष ने शिक्षकों से 5 अगस्त को लखनऊ में संगठन की बैठक में भाग लेने की अपील की

सभी शिक्षकों से यह अनुरोध किया गया कि वो अधिक से अधिक संख्या में चलकर शिक्षकों की समस्याओं को शासन स्तर पर रखा जाए एवं विभिन्न विद्यालयों को अनुदान सूची पर लिया जाए.

माइक से जुड़े तार में आये करंट के चपेट में आने से एक महिला की मौत

उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा मठिया मौजा में बाबा के स्थान पर शुक्रवार को महिलाओं द्वारा किये जा रहे शिवचर्चा के दौरान माइक से जुड़े तार में आये करंट के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी जबकि दो महिलाएं करंट चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गई.

सोनाडीह स्थित माँ भागेश्वरी मन्दिर के जीर्णोद्धार कराने की कार्ययोजना तैयार

पूर्वांचल के ख्याति प्राप्ति शक्तिपीठों से एक सोनाडीह स्थित माँ परमेश्वरी- भागेश्वरी मन्दिर का जीर्णोद्धार कराने व इंटरलाकिंग करने के लिए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश के बाद ब्लाक प्रशासन उक्त कार्य को कराने ने लिए पहल करना शुरू कर दिया है.

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर  9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान

अभियान के सिलसिले में भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला पदाधिकारी बैठक में पीसीएफ के चेयरमैन बाल्मीकि त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिन तक देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा.

दोहरीकृत और विद्युत कृत लाइन पर न जाने का अनुरोध

ज्ञातव्य हो कि पहली बार नए ट्रैक पर ट्रेन चलेगी और नए ओवरहेड ट्रैक्शन पर हाई टेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी.
आम क्षेत्रीय जनता को चेतावनी दी जाती है कि वे रेलवे ट्रैक एवं ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें.
जनता से अनुरोध है कि इस दौरान इस दोहरीकृत सह विद्युतीकृत रेल पथ पर न जाएं और ना ही अपने बच्चों अथवा अपने पशुओं को ट्रैक पर जाने दें

डीएम ने भागड़ नाला से जलकुंभी साफ कराने और बंद पानी टंकियों को तत्काल शुरू कराने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी के साथ ग्राम प्रधानों और सचिवों के बैठक में पत्रकारों को जाने से मुख्य विकास अधिकारी ने रोका और कहा कि पत्रकार भीतर न जाए. एक छायाकार बैठक में जाकर फोटो खींचने लगे तो उन्हें सीडीओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया. सीडीओ के इस आचरण से पत्रकारों में रोष व्याप्त है आखिर भागड़ नाला की सफाई के लिए बैठक में किस गोपनीय एजेंडे पर वार्ता होनी थी सीडीओ ने पत्रकारों को बैठक में जाने से रोका इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है.

बीपीएम ने किया कोविड टीकाकरण के सत्रों का निरीक्षण

टीकाकरण कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये बीपीएम ने बताया कि खंड विकास अधिकारी महोदय द्वारा अपने पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों की ड्यूटी ब्लॉक पर लगाई गई है जिससे उनलोगों के द्वारा प्राप्त सूची के अनुसार लोगो को फोन करके टिका लगवाने का संदेश दिया जा रहा है.

रेवती: प्रभारी निरीक्षक का स्थानांतरण होने पर विदाई का हुआ आयोजन

तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने कहा कि आप लोगों द्वारा जो स्नेह तथा सहयोग हमें दिया गया, वह आजीवन याद रहेगा. आप सभी के बीच कब नौ महीने से अधिक का समय बीत गया,पता ही नहीं चला.

जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों की सुनी समस्याएं, उनको जल्द दूर करने का दिया आश्वासन

सैनिकों ने बताया कि कुछ सैनिकों की पेंशन समय से नहीं मिल रही है. इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोषागार से अपने सभी अभिलेख पूर्ण करा लें, तभी पेंशन समय से मिलेगी. इसके अतिरिक्त भूतपूर्व सैनिकों ने सैनिकों के लिए बने विश्राम कक्ष की व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया और कहा कि वहां पर समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जाए. कुछ भूतपूर्व सैनिकों के जमीन या फिर किसी प्रकार के विवाद चल रहे हैं, इस संबंध में उन्होंने एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी को निर्देश दिया कि उन समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए.

बैरिया: 40 लीटर अप मिश्रित शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

चौकी इंचार्ज चांददियर बांक बहादुर सिंह ने बताया तीनों लोग तीन जरकन में भरकर अप मिश्रित कच्ची शराब लेकर नाव से बिहार जाने के फिराक में थे. तभी मुखबिर की सूचना पर इनकी घेराबंदी की गई. दो लोग भाग खड़े हुए, जबकि विश्वेश्वर राम को पुलिस ने 40 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है.