Author: Central Desk
जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस०एल०पाल ने बताया है कि परिसर एवं महाविद्यालयों के संचालित पाठ्यक्रमो में सत्र 2022-2023 में प्रवेश शुरू हो चुका है. केवल एम०काम० पाठ्यक्रम तथा एम० एस-सी० (कृषि) हार्टीकल्चर ,एवं एमएससी (कृषि)- एग्रोनामी पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षाएं दिनांक: 17 अगस्त 2022 को सम्पादित होना सुनिश्चित है.
बलिया जिले के विकासखंड सोहांव के अंतर्गत आने वाले भी पिपरा कलाँ गाँव के रहने वाले राहुल सिंह पुत्र स्वर्गीय डॉक्टर भगवान सिंह को इस वर्ष 75वे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अदम्य साहस और शौर्य के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक से अलंकृत किए जाने हेतु आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है. इनके द्वारा भारतीय वायुसेना में C – 17 एवं ग्लोब मास्टर की अनेको सफल उड़ान करने हेतु खतरे एवं संकट की घड़ी में काबुल , अफगानिस्तान से भारतीय लोगों को सुरक्षित जमीन पर लाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा.
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज नगवा के छात्र-छात्राओं द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर पूरे गांव का भ्रमण कर प्रभात फेरी का कार्यक्रम किया गया जिसमें बच्चों द्वारा मंगल पांडे- अमर रहे, वंदे- मातरम आदि नारे जोश खरोश के साथ लगाए गए.
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में अमृत महोत्सव,हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा बहुउद्देशीय सभागार कैंपस में पौधरोपण के अवसर पर श्री भूपेंद्र यादव जी माननीय मंत्री पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार भारत सरकार ने राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के छात्रों द्वारा जन जागरूकता के लिए पर्यावरण संरक्षण विषय पर बनाकर प्रदर्शित किए गए पोस्टर कला को देखकर गदगद हो गए .
