गौतम इंडेन गैस सेवा केन्द्र रेवती के प्रो. राजेश गौतम को चेयरमैन पैनल बेस्ट अवार्ड आफ इंडिया से किया सम्मानित

रेवती, बलिया. इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा उदयपुर राजस्थान के अरावली होटल में आयोजित एक समारोह में रविवार को गौतम इंडेन गैस सेवा केन्द्र रेवती के प्रो० राजेश गौतम को एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर आईओसीएल चेयरमैन …

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सात दिवसीय ‘आर्थिक वित्तीय साक्षरता’ कार्यशाला का हुआ समापन

अंतिम दिवस की कार्यशाला के प्रथम सत्र में प्रो राम शर्मा, प्राचार्य श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया ने सम्पोषी विकास और वित्तीय साक्षरता पर व्याख्यान प्रस्तुत किया.

कुशवाहा समाज और चौहान समाज ने बैठक में विकास व पदाधिकारियों के चुनाव पर की चर्चा

चौहान समाज की बैठक रविवार को डाकबंगला सिकंदरपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में चौहान समाज के समस्त बुद्धिजीवी, समाजसेवी, राजनीतिक लोग उपस्थित रहे. बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत समाज के कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा पर ध्यान देने, समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने की जिससे कि हम सामाजिक संगठन का निर्माण कर अपने समाज का विकास कर सके.

ओमप्रकाश भारती बने बसपा के जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी । कहा कि चाहे वह भाजपा हो चाहे सपा हो चाहे अन्य दल हो इनको जनता के विकास से कोई मतलब नहीं है. बहुजन समाज पार्टी मुद्दों के साथ चुनाव लड़कर निश्चित रूप से जीत हासिल करेगी.

मित्र सहायता परिवार के उपाध्यक्ष ने ब्लड डोनेट कर नवविवाहिता की बचाई जान

मित्र सहायता परिवार ने मदद का भरोसा दिया और मित्र सहायता परिवार के उपाध्यक्ष राजमंगल भारती को ब्लड डोनेट करने के लिए भेजा। राज मंगल भारती बलिया पहुंचकर उस महिला के लिए ब्लड डोनेट किया जिससे महिला की जान बची।

राजनीतिक दल करने लगे हैं नगर निकाय चुनाव की समीक्षा, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने की बैठक

पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश संयुक्त सचिव सुनील यादव ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है,स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा चुकी है,बाढ़ ने उत्तर प्रदेश को बुरी तरह से प्रभावित किया है,सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती है,सरकार का पूरी तरह से फेलियोर है .

बाढ़ के पानी के दबाव से टूटा रिंग बंधा

बंधा टूटने की सूचना मिलते ही मौके पर विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह पहुंच गए तथा खुद बोरी आदि डालने लगे। रिंग बांध टूटने की सूचना जंगल में लगी आग की तरह फैल गई।

सब्जी की खेती पर बाढ़ ने फेरा पानी , किसानों को पंजाब से लानी पड़ रही है परवल की लत्ती

दुबहर, बलिया। घाघरा सरयू नदी में आई बाढ़ का असर गंगा नदी पर भी दिखाई पड़ने लगा है। गंगा नदी के तटवर्ती गांव में अब बाढ़ का पानी फैलने लगा है। इस क्रम में …

breaking news update

ब्रेकिंग न्यूज: मुठभेड़ में किशोरी के मुख्य आरोपी को लगी गोली

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के एक गाँव की किशोरी के साथ रेप और हत्या के प्रयास के कथित मुख्य आरोपी और पुलिस के बीच रविवार को प्रातः मुठभेड़ हुई।   पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई …

सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी गांव के समीप कटान तेज, भयभीत ग्रामीण पलायन करने को मजबूर

एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर तहसीलदार ने गांव खाली करने के लिए लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा करा दिया था। उस समय सरजू नदी में पानी कम हो जाने के चलते कटान का सिलसिला रुक गया। पिछले तीन-चार दिनों से भारी बरसात के बाद सरजू नदी एक बार फिर से उफना गई है। और फिर से कटान तेज हो गया है। वर्तमान में कुल 65 परिवारों का आशियाना कटान के जद में है। यहां के कटान की जद में आए लोगों का कहना है कि हम लोग जाये तो कहां जाय।

अरविंद कुमार राय को भाजपा नेतृत्व ने सिकंदरपुर नगर पंचायत का चुनाव प्रभारी और जयप्रकाश वर्मा को चुनाव संयोजक बनाया

कस्बा निवासी जयप्रकाश वर्मा को चुनाव संयोजक बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. पूर्व विधायक संजय यादव, मनीष सिंह,डॉ आशुतोष गुप्ता, गणेश सोनी ,संजय जायसवाल, जयराम पांडेय,लालबचन शर्मा आदि लोगो ने बधाई दी है.

जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

डीआईओएस ने जिलाधिकारी को विद्यालय का निरीक्षण कराया जहां पर इस बात का ध्यान रखा गया कि परीक्षा देते समय किसी परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की समस्या ना आने पाए. इस बात को सुनिश्चित कर लिया गया कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि का प्रयोग नहीं किया जा रहा है जिससे कि परीक्षा की सुचिता पर प्रश्न चिन्ह लगे.

भाजपा महिला मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में बताया गया महिलाओं का बूथ सबसे मजबूत

गीता शाक्य ने कहा कि संगठन को सुदृढ़ बनाने में महिलाओं का विशेष योगदान है. महिलाएं भाजपा की रीढ़ हैं. पहले सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नितु पाण्डेय तथा संचालन श्वेता राय ने किया. दूसरा सत्र सोशल मीडिया का रहा, जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना अग्रवाल ने महिलाओं को मीडिया के बारे में अवगत करवाया. द्वितीय सत्र की अध्यक्षता मंजू राय व संचालन श्वेता राय ने किया.

सिक्किम में तैनात जवान की मौत, पार्थिव शरीर पहु़ंचते ही गांव में मचा कोहराम

हल्दी, बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के परसिया गाँव निवासी सेना में तैनात एक युवक को शुक्रवार की सुबह छः बजे सैन्य शिविर में सोते समय मौत ने अपने आगोश में ले लिया।शनिवार की दोपहर …

बाढ़ से भारी तबाही, टीएस बंधा से रामपुर नंबरी गांव जाने वाला मार्ग टूटा

पिछले कई दिनों से सरयू नदी का पानी खतरे के निशान काफी नीचे था. बुधवार से अचानक पानी का बढ़ाव शुरू हो गया. देखते ही देखते शुक्रवार तक सरयू का पानी रामपुर नंबरी,रेगहा,सुअरहा, चितविसांव पुरानी बस्ती,कोलकला बिन्द बस्ती आदि गांवों को पूरा चपेट में ले लिया.

nagra police station

घायलावस्था में सड़क किनारे मिली 13 वर्षीय किशोरी, फैली सनसनी

नगरा पुलिस मौके पर पहुंच कर किशोरी को पीएचसी नगरा लायी,जहां से गंभीरावस्था मे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। किशोरी के दाहिने हाथ व बायें हाथ से खून बह रहा है। किशोरी संग दरिंदगी होने की चर्चाये है।

बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत

मनियर, बलिया. मनियर थाना क्षेत्र के बहेरा पार वार्ड नंबर 10 में बाढ़ के पानी से एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार के दिन करीब 12 बजे की है।   …

जिलाधिकारी ने सरयू नदी से प्रभावित इलाकों का किया दौरा, तटबंधों पर 24 घण्टे निगरानी रखने का दिया आदेश

–तटबंधों पर रखें 24 घण्टे निगरानी: सौम्या अग्रवाल बलिया: सरयू नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित इलाकों का दौरा जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को किया। उन्होंने सिकंदरपुर व बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में तटबंधों …

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत

बेल्थरारोड में घाघरा उफान पर है। घाघरा की उठती लहरों से क्षेत्र में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। तटवर्ती इलाकों की तरफ नदी का बढ़ना जारी है। नदी के पानी ने तटवर्ती गांव और खेतों में खड़ी फसल पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। किसान फसल के नुकसान को लेकर परेशान हैं। नदी के कहर से तुर्तीपार स्थित शमशान घाट भी अछूता नहीं रह सका है तथा वह भी पूरी तरह पानी में डूब चुका है।

हाइड्रा के धक्के से अधेड़ की मौत, घर का एकलौता कमाऊं था विजय

अलमचक-दुबहर निवासी विजय राम (40वर्ष) पुत्र स्व• उग्रह राम सीएचसी दुबहर से दवा लेकर पैदल ही अपने घर आ रहा था। वह एनएच 31 के पास अपने अलमचक स्थित घर पहुंचने वाला ही था कि हल्दी की तरफ से द्रुत गति से आ रही हाइड्रा ने पीछे से उसे जोरदार धक्का मार दिया। जिसके कारण वह वहीं पर गिरकर छटपटाने लगा।