Author: Central Desk
ईंट व्यवसाय में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सरकार ने जीएसटी लागू किया है। और कोयला का रेट बढ़ते ही जा रहा है. जिसको लेकर आल इंडिया ईंट भट्ठा संघ ने हड़ताल की है. ऐसे में बांसडीह में ईंट भट्ठा संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी. तब तक ईंट भट्ठा बन्द रखा जायेगा. वजह कि तमाम परेशानियों के बीच मजदूरों को संभाल पाना मुश्किल है.
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चांद दियर चौकी क्षेत्र के चक्की चांद दियर गांव निवासी उदेश यादव 42 वर्ष अपने खेत में सोमवार की रात फसल की रखवाली के लिए मचान पर सोया हुआ था कि आधी रात के बाद चार पांच की संख्या में हमलावर डंडा, चाकू व पिस्टल लेकर अचानक हमला बोल दिया. लाठी-डंडे से जमकर पिटाई के बाद चाकू से पेट मे घोप दिया. जाते समय असलहा सटाकर धमकी देते हुये हमलावरों ने कहा की अभी तुम्हारे भतीजे को भी परलोक भेजना है फिर पुनः लाठी से पिटाई कर सड़क की तरफ भाग निकले.
दौड़ में लगभग 200 पुरूष, बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया. सर्व प्रथम क्रीड़ाधिकारी द्वारा लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को शपथ दिलायी गयी. तद्पश्चात् हरी झण्डी दिखा कर राष्ट्रीय एकता दौड़ प्रारम्भ किया गया. इसके उपरान्त 800 मी0 की दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम अभिषेक कुमार द्वितीय विक्की यादव एवं तृतीय स्थान सतीश चन्द्र भारती ने प्राप्त किया.
