Author: Central Desk
मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती पप्पू की शादी खानपुर डुमरिया निवासी सीकू से हुई थी. इनकी एक दो साल की लड़की है. शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना की जानकारी होते ही मायके वाले मृतका के ससुराल पहुंच गये. जहाँ कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही कोतवाल प्रवीण सिंह हमराहियों संग मौके पर पहुंच गये.
मशरुम उत्पादन के प्रशिक्षक हरिशंकर वर्मा ने बताया कि मशरुम उत्पादन के माध्यम से महिलायें आर्थिक रुप से सक्षम होंगी। उन्होंने कहा कि पौष्टिकता से भरपूर सब्जी के रूप में मशरूम का तेजी से विकास हो रहा है. बाजार के अनरूप मांग को देखते हुए मशरूम की खेती पर भी बहुत अधिक जोर देने की आवश्यकता है. अतः मशरुम की खेती कम भूमि में तथा कम खर्चे में और कम समय अधिक उत्पादन के साथ मुनाफा देने वाली फसल बनते जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बाजार में मशरूम की मांग तेजी से बढ़ी है.
जिलाधिकारी ने व्यापार बंधुओं की भी बैठक ली. बैठक में उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनी. उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि दुकानदारों के लिए वेंडर स्ट्रीट बनाई जाए। साथी जिन स्थानों पर अतिक्रमण करके दुकानें लगाई जा रही हैं उसे हटाने का काम जल्द से जल्द किया जाए. उन्होंने कहा कि चिन्हित स्थानों पर ही दुकानें लगाने दी जाए. जिससे कि जाम की समस्या ना हो.
सांसद वीरेन्द्र सिंह ’’मस्त’’ने विराट किसान मेले में कहा कि ’कृषि की अर्थव्यवस्था शक्तिशाली होने पर ही देश की अर्थव्यवस्था समृद्ध हो सकती है, उन्होने अपने उद्बोधन में जनपद के कृषको कोे खेती हेतु तीन मंत्र बताते हुए कहा कि कृषक अधिक उत्पादन, कम लागत, व अधिक पैसे में अपने उत्पादन को विक्री कर अपने आय को दुगुना कर सकते है.
हड़ियांकला गांव की संगीता देवी पत्नी स्व आदित्य नारायण तिवारी का खाता स्थानीय नगर के स्टेट बैंक में संचालित है।इस खाते से बीते 11 नवंबर को उचक्कों द्वारा पांच सौ,तीन सौ तथा सात सौ रुपए के हिसाब से पन्द्रह सौ रुपए निकाल लिए गए।उधर 14 नवंबर को भी पांच पांच सौ रु करके दो बार में उचक्कों ने एक हजार रुपये निकाल लिए.
पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी अपने संबोधन में सनातन धर्म की रक्षा के लिए उनकी मांगों पर प्रकाश डाला और सनातन धर्म के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया. प्रत्येक सनातनी को अपने अनुसार धर्म की रक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए. तो वही अनिल शुक्ला ने बताया कि पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी एक बहुत ही बड़े सनातन धर्म के प्रचारक के रूप में कार्य करते हैं और साथ ही हिंदू धर्म को आगे ले जाने के लिए उनका हमेशा पूरा समर्पण आता है. वर्तमान स्थिति यह है कि कि सनातन धर्म अब आगे की तरफ बढ़ रहा है.
विशेष गाड़ी सं -05084 बलिया – गुवाहाटी शुक्रवार 18 नवंबर को बलिया से 07:00 बजे प्रस्थान कर छपरा जं से 09:00 बजे, हाजीपुर से 10:20 बजे, शाहपुर पटोरी से 11:32 बजे,बरौनी से 14:10 बजे, खगड़िया से 15:12 बजे, कटिहार से 19:20 बजे,न्यू जलपाईगुड़ी से 22:25 बजे दूसरे दिन न्यू बोंगाईगाँव से 03:32 बजे तथा कामख्या से 07:12 बजे छुटकर 08:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी.
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि जब तक भारत के प्रत्येक नागरिकों का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास होना संभव नहीं है। हमारी पार्टी भयमुक्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक कर देश में क्रांति लाएगी. उन्होंने कहा कि बागी बलिया से पार्टी के स्थापना दिवस पर बिगुल फूंक दिया गया है. उन्होंने कहा की सिस्टम को बदलने से ही आमजन मानस का विकास होगा.
पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने स्मारक की दयनीय स्थिति की चर्चा करते हुए कहा कि- लगता है कि अर्से से यहां कोई अधिकारी या नेता आया ही नहीं है? मंगल पांडे की जन्मतिथि को लेकर पैदा हुए विवाद पर श्री कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मंगल पांडे ने शास्त्र पढ़ना छोड़कर, शस्त्र उठाकर ब्रिटिश हुकूमत को हिला कर रख दिया था। इस धरती के लोग और शहीद के परिजन उनकी जन्मतिथि 30 जनवरी 1831 को मानते हैं तो वही सही है.
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बैनर तले आयोजित उक्त कार्यक्रम में विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में अपना योगदान दे चुके वरिष्ठ पत्रकार शम्भूनाथ मिश्र, दैनिक जगरण के वरिष्ठ पत्रकार मुस्ताक अहमद, दैनिक समाचार पत्र आज और गांडीव में अपनी सेवाएं दे चुके बालकृष्ण यादव के अलावा वरिष्ठ पत्रकारों की फेहरिश्त में शामिल रहे चुन्नी लाल गुप्ता, अशोक पांडेय व समाजसेवी हरि भगवान चौबे को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवान पाठक व प्रमुख समाजसेवी कप्तान उपाध्याय ने अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
