इधर दुकानदार ऊंघा, उधर  बाक्स साफ

सिकन्दरपुर(बलिया)। नगर के मनीयर मार्ग पर गल्ला की दुकान से रविवार को देर शाम को उचक्कों ने उस समय कैश बाक्स में रखा नकदी उड़ा दिया जब दुकान का मालिक उंध रहा था. दुकान मालिक ने इस बारे में पुलिस को तहरीर दे दिया है. शाम को दुकान मालिक सुभाष प्रसाद अपनी दुकान पर बैठ कर उंध रहे थे उसी दौरान

शास्त्री व आचार्य की वार्षिक परीक्षा 15 मई से

सिकन्दरपुर(बलिया)। स्थानीय ओम शंकर जी संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शास्त्री आचार्य संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 15 मई से शुरु होगी. प्रवेश पत्र का वितरण 13 व 14 मई को होगा. यह जानकारी महाविद्यालय के प्रबंधक नंदू यादव ने दिया है.

मंडप मे नशे मे लम्पटयी कर रहे दूल्हे से दूल्हन ने किया शादी से इन्कार

बैरिया(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेकाराय के टोला निवासी योगेन्द्र सिंह पुत्री की शादी रेवती थाना क्षेत्र के कुसौरी गांव निवासी अरविन्द सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह के साथ कुछ माह पूर्व तय हुई. जो तय तिथि के अनुसार बरात लेकर अरविन्द सिंह शनिवार की शाम नेका राय के टोला पहुंचे.

शास्त्री व आचार्य परीक्षा के लिये प्रवेश पत्र वितरण 13 मई से

बैरिया(बलिया)। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्व विद्यालय वाराणसी द्वारा संचालित शास्त्री-आचार्य परीक्षा 15 मई से शुरू हो रहा है. उक्त आशय की जानकारी देते हुये द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया के प्राचार्य डा अरविन्द कुमार राय ने बताया कि परीक्षा के लिये प्रवेश पत्र का वितरण 13 मई को महाविद्यालय के कार्यालय से होगा.

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने किया बैरिया थाने का विजिट

बैरिया(बलिया)। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने रविवार की देर शाम बैरिया कोतवाली का औचक विजिट किया. रजिस्टर नम्बर 4 व 8 के अलावा हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई से सम्बन्धित पूछताछ की. निर्देशित किया कि थाने में आने वाले फरियादियों से बेहतर तरीके से पेश आएं और उनको त्वरित न्याय दिलाएं.

हो पूत कपूत भले ही माता नहीं होती कुमाता

रेवती(बलिया)। पुत्र कपूत सकता है, परन्तु माता कभी कुमाता नहीं हो सकती है. उक्त बातें बिहार मीरगंज से पधारे बाल व्यास श्री अरविंद दुबे ने स्थानीय नगर के उत्तर टोला स्थित नवनिर्मित मां दुर्गा प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के छठे दिन प्रवचन मे बोले.

सिकन्दरपुर क्षेत्र मे सुबह शाम हो रहा तरकुलारिष्ट का सेवन

सिकंदरपुर(बलिया)। क्षेत्र में आज कल जम के ताड़ी का सेवन किया जा रहा है. सड़क के किनारे लगे ताड़ के पेंड़ो के नीचे सुबह-दोपहर-शाम काफी संख्या में ताड़ी बाजों को देखा जा सकता है.

Ghazipur_Kachara_Tips

कार्यशाला मे कचरा को उपयोगी बनाने व स्वच्छता के दिये गये टिप्स

गाजीपुर। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत कूड़ा प्रबन्धन, सोलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट, कूड़ा पृथक्करण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कचरा जो कि आज पूरे विश्व के लिए समस्या बना हुआ है.

भावरकोल दलित बस्ती मे अग्निदेव का ताडव, 13 परिवारों की 30 झोपड़ियां खाक

गाजीपुर। जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के भांवरकोल गांव की दलित बस्ती कें लिए शनिवार की दोपहर काफी मनहूस साबित हुई. अचानक आग के कहर से 13 परिवारों की 30 झोपड़ियां सबके आंखों के सामने ही देखने देखते कुछ ही देर में जल कर राख हो गईं.

आश्वासन नहीं गिरफ्तारी करें, की मांग के साथ सडक पर उतरे व्यापारी

बांसडीह(बलिया)। बांसडीह के सीमेंट व्यवसायी राजेश गुप्ता उर्फ राजू की गोली मार कर की गई हत्या को ले कर व्यपारियो सहित आमजन का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है.

DM_07-05-2017

जिलाधिकारी ने की वसूली की समीक्षा

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर की बैठक कर वसूली की समीक्षा की.परिवहन विभाग की बेहतर प्रगति पर सराहना की. वहीं वाणिज्य कर विभाग की खराब प्रगति पर फटकार भी लगाई.

DM_1_07-05-2017

राजस्व वादों को युद्धस्तर पर निपटाएं: जिलाधिकारी

बलिया। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्टाॅफ मीटिंग में जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिया कि राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाएं. कहा मई महीने में कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा समय देकर मुकदमों को सुनें. विशेष रूप से कहा कि तीन से पांच साल तक के मुकदमों को प्राथमिकता पर लेकर उसे निस्तारित करें.

जिलाधिकारी ने नगरपालिका का किया निरीक्षण

बलिया। जिले की सभी नगर निकायों में ’श्रमदान दिवस’ मनाया गया. नगरपालिका व नगर पंचायतों में अधिकारियों कर्मचारियों ने स्वयं साफ सफाई व फाईलों का रख-रखाव बेहतर किया. जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस

अब छह महीने में विकास की इबारत लिख दी जाएगी – भरत सिंह

सांसद आदर्श गांव ओझवलिया में शनिवार को सांसद भरत सिंह के नेतृत्व में प्रगति समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. प्रगति समीक्षा बैठक में इकतालीस विभागों के आलाधिकारियों ने अपने अपने विभागों द्वारा किए गए कार्य एवं प्रस्तावित कार्ययोजनाओं को सांसद भरत सिंह, सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल, जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस सहित क्षेत्रीय नागरिकों के भारी भीड़ के समक्ष प्रस्तुत किया.

Sukhapura_06-05-2017_A_700

शिक्षा है अनमोल रतन पढने का सब करो जतन के नारो के साथ निकाली रैली

सुखपुरा(बलिया)। सर्व शिक्षा अभियान के तहत कस्बे में स्थित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने शनिवार को स्कूल चलो रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया. एनपीआरसी सुखपुरा के प्रधान प्रतिनिधि आनन्द सिंह पिन्टू प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया.

हद है: पीएचसी सुखपूरा मे बिजली, पानी और शौचालय तक की सुविधा नदारद

सुखपुरा(बलिया)। खुले मे शौच न करे यह रोज स्लोगन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मुंह से सुनते है. लोग खुले मे शौच न जाए इसके लिए सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है. लेकिन सुखपुरा के अस्पताल कर्मी मजबूर है कि मरीज को खुले मे शौच करने के लिए भेजे.

Shobha-yatra_2

शोभायात्रा में उमडा आस्था का सैलाब, जयकारे से गूंजी दिशाये

रेवती(बलिया)। जै मां दुर्गे,उँ नमः शिवाय आदि गगनभेदी नारों के बीच निकली मां दुर्गा एवं भगवान शिव सहित विभिन्न मूर्तियों की निकली भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण जुलुस में श्रद्धालुओं का मानों जन सैलाब उमड़ पड़.

सडक दुर्घटना में पिता पुत्र घायल, गम्भीर

रेवती(बलिया)। शनिवार की सायं करीब चार बजे के लगभग स्थानीय बस स्टैंड पर आटोरिक्शा व बाइक में हुई टक्कर में पिता-पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेवती कस्बा निवासी राजेंद्र चौहान 40 वर्ष अपने 16 वर्षीय बेटे अभिषेक के साथ रेवती-बलिया मुख्य मार्ग द्वारा पानी टंकी से घर जा रहे थे.

रोजगार मेले में 152 को मिला रोजगार

बलिया। जिले के सेवायोजन कार्यालय पर लगे भव्य रोजगार मेले में आईटीआई पास 152 बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला. बड़ी कंपनियों में शुमार लार्सन एंड टर्बो ‘एल एंड टी’ कंपनी ने साक्षात्कार के माध्यम से इनका चयन किया. कंपनी के अधिकारी आत्मा सिंह ने मेले में आए कुल 391 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और इनमें 152 का चयन किया.