Author: सेंट्रल डेस्क
गड़वार में पोषण माह रैली निकाल कर हुआ शुभारंभ
गढ़वाल, बलिया. गडवार ब्लॉक के डवाकरा हाल पर ब्लाक प्रमुख अतुल कुमार सिंह एवं खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिका के द्वारा प्रभारी सी डी पी ओ गड़वार / मुख्य सेविका कान्ति श्रीवास्तव की उपस्थिति में उनकी अध्यक्षता में रैली की शुरुवात किया गया.
फर्जी दस्तावेजों पर न्यायालय में नौकरी लेने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया. मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, सिविल कोर्ट बलिया द्वारा थाना कोतवाली को लिखित शिकायती पत्र के आधार पर उच्च न्यायालय के पत्र संख्या – 1384/2023 / Recruitment cell / Allahabad H.C., दिनांक 16-05-2023 के द्वारा समूह घ के 31 कर्मियों को नियुक्त कर इस जनपद को इस आशय से भेजे गये थे.
सांसद और जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण माह अभियान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
बलिया. बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन “उत्तम पोषण, उत्तर प्रदेश रोशन” थीम के साथ 01 सितंबर से 30 सितंबर के बीच होना है. इसके दृष्टिगत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया गया.
अधिवक्ताओं ने प्रमुख सचिव व डीजीपी का शव यात्रा निकल किया विरोध
बलिया. हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज व फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार को बार कॉउंसिल आफ यूपी के आह्वान पर बलिया के क्रिमिनल व सिविल बार के वकीलों ने सिविल कोर्ट परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक पुतला दहन किया.
