Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया पहुंचा गंगोत्री से चला ऑल वुमेन गंगा रिवर राफ्टिंग अभियान दल, परिवहन मंत्री ने किया स्वागत
  • Front Page
  • बलिया शहर

बलिया पहुंचा गंगोत्री से चला ऑल वुमेन गंगा रिवर राफ्टिंग अभियान दल, परिवहन मंत्री ने किया स्वागत

सीमा सुरक्षा बल और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) जल शक्ति मंत्रालय की ओर से 53 दिवसीय ऑल वुमेन गंगा रिवर राफ्टिंग अभियान 2024 चल रहा है
General Desk 2 December, 2024 1 minute read
BSF Ballia Rafting 1

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया. सीमा सुरक्षा बल और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) जल शक्ति मंत्रालय की ओर से 53 दिवसीय ऑल वुमेन गंगा रिवर राफ्टिंग अभियान 2024 चल रहा है। इसमें शामिल दल गंगोत्री से चल कर गंगा सागर डायमंड हार्वर तक जा रहा है।

इस दल का आगमन पहली दिसंबर को राफ्टिंग टीम सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद बलिया में माल्देपुर घाट पर शाम 5 बजे हुआ. राफ्टिंग टीम के स्वागत के लिए माल्देपुर घाट पर वन विभाग द्वारा खास आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न कार्यक्रम हुए।

राफ्टिंग टीम की स्वागत के लिए जिलाधिकारी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग, अपर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, नगर मजिस्ट्रेट एवं नागाजी विद्यालय माल्देपुर के बच्चे, शिक्षक, ग्रामीण एवं वन विभाग के कर्मचारी अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे.

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा फ्लैग आन कर टीम को माल्देपुर घाट पर उतरवाया गया. तत्पश्चात सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी एवं उनके साथ उपस्थित अन्य अधिकारीगण को सेना स्मृति चिन्ह एवं नमामि गंगे एवं बी0एस0एफ0 का लोगों लगा टोपी देकर स्वागत किया गया. राफ्टिंग टीम के सभी सदस्यों का माला पहनाकर जिलाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया.

जिलाधिकारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल द्वारा नारी सशक्तीकरण एवं क्लीन गंगा के माध्यम से महिलाओं के उत्थान एवं गंगा की सफाई के लिए किये जा रहे प्रयास सराहनीय है. इनके प्रयासों से निश्चित ही आम लोगों को सीख मिलेगी और आम लोग भी महिलाओं का सम्मान करेगे तथा मां गंगा को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देगे. तत्पश्चात भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. गंगा आरती को देखने के लिए गंगा घाट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा था.

गंगा आरती के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया. राफ्टिंग टीम नागाजी वरिष्ठ विद्यालय, माल्देपुर में रात्रि विश्राम किया.पुनः  02.12.2024 को राफ्टिंग टीम, डिप्टी कमान्डेन्ट प्रभात कुमार सिंह, डिप्टी कमान्डेन्ट मनोज सुन्दरीयाल एवं अन्य सीमा सुरक्षा बल के अधिकारीगण के साथ प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग  एवं नागाजी विद्यालय, माल्देपुर के प्रधानाचार्य  शैलेन्द्र त्रिपाठी के साथ विद्यालय के प्रांगण में चन्दन का पौध लगाकर प्रतीकात्मक वृक्षारोपण किया गया. तत्पश्चात समस्त अधिकारी एवं टीम के सदस्य पुनः माल्देपुर घाट बलिया गये.

सोमवार सुबह के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार थे. सुबह के कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा परिवहन मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं पौध प्रदान कर स्वागत किया गया.साथ ही अपर जिलाधिकारी  एवं अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को भी पुष्प गुच्छ एवं पौध देकर स्वागत किया गया.

मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री द्वारा सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को पुष्प गुच्छ एवं पौध भेंट कर सम्मानित किया गया. सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री को सीमा सुरक्षा बल एवं नमामि गंगे की स्मृति चिन्ह एवं टोपी प्रदान कर स्वागत किया गया.

कार्यक्रम में राफ्टिंग टीम ए की लीडर प्रियंका मीना द्वारा राफ्टिंग कार्य में आने वाली समस्याओं एवं अनुभवों को साझा किया गया तथा राफ्टिंग टीम बी की लीडर प्रिया द्वारा सभी को गंगा की साफ-सफाई एवं देश सेवा के लिए शपथ दिलाया गया. तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया.

मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया कि बलिया की धरती वीरों की धरती रही है. आज से 9000 वर्ष पूर्व से ही महर्षि भृगु जी द्वारा गंगा की साफ-सफाई एवं गंगा के जल को भविष्य में कम होने की समस्या से वशिष्ठ मुनि को अवगत कराया गया, जिसके क्रम में गंगा नदी के प्रवाह को सदा नीरा बनाने के लिए घाघरा नदी को गंगा नदी में लाकर मिलाया गया. यह धरती ऋषि मुनियों की तपोस्थली है.सीमा सुरक्षा बल के राफ्टिंग अभियान के टीमों को इस पावन कार्य के लिए बधाई देना चाहूंगा. सीमा सुरक्षा बल के उन अधिकारियों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा जिनके मन में राफ्टिंग कार्यक्रम कराकर आम जनमानस को महिला सशक्तिकरण एवं क्लीन गंगा के प्रति जागरूक करने का विचार आया. उनके द्वारा राफ्टिंग टीम को गन्तव्य तक पहुंचने हेतु शुभकामनायें दी गयी.

मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री द्वारा झण्डा आफ कर राफ्टिंग टीम को बलिया जनपद के माल्देपुर घाट से रवाना किया गया.

कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया, अपर जिलाधिकारी बलिया, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे तथा वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी के साथ-साथ ग्रामीण एवं कम्पोजिट विद्यालय, माल्देपुर के छात्र-छात्रा एवं शिक्षक उपस्थित रहे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन सीमा सुरक्षा बल

Post navigation

Previous: संभल की घटना को लेकर सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने लगाए गंभीर आरोप
Next: बांग्लादेश में हो रही घटनाओं के खिलाफ हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति बलिया करेगी विराट प्रदर्शन

ये भी पढ़ें

Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.