Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • सस्पेंस खत्म, वाराणसी से अजय राय होंगे पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

सस्पेंस खत्म, वाराणसी से अजय राय होंगे पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से अजय राय को मैदान में उतारा है.
News Desk 26 April, 2019 1 minute read
ajay-rai

योगी के गढ़ में कांग्रेस ने खेला ब्राह्मण दांव, रविकिशन शुक्ला के सामने तिवारी को उतारा

वाराणसी। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से अजय राय को मैदान में उतारा है. पहले यहां से प्रियंका गांधी को टिकट दिए जाने की अटकलें थीं. खुद प्रियंका ने भी कहा था कि पार्टी अध्यक्ष कहेंगे तो वहां से चुनाव लड़ूंगी. कांग्रेस ने पिछली बार भी वाराणसी से अजय को ही टिकट दिया था. वे पहले भाजपा में थे. कोलसला विधानसभा से लगातार तीन बार भाजपा के टिकट पर विधायक रहे. 2009 के लोकसभा चुनाव में वे सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे. इसके बाद वे 2009 में निर्दलीय विधायक रहे. बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए.
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से स्नातक अजय राय के राजनीतिक जीवन की शुरुआत धमाकेदार ढंग से तब हुई, जब उन्होंने 1996 में कोलअसला विधानसभा सीट (अब पिंडरा नाम से) से नौ बार विधायक रहे कम्युनिस्ट दिग्गज ऊदल को परास्त किया. वह ऐसा चुनाव था जब लोगों को सहसा नतीजे पर भरोसा नहीं हुआ था. नौ बार के विधायक कामरेड ऊदल का हारना पूर्वांचल की राजनीति में एक बड़ी करवट का संकेत था. अजय राय ने 1993 में भाजपा के सदस्य के तौर पर राजनीति में प्रवेश किया और 2002 में भाजपा शासनकाल में वह प्रदेश के सहकारिता मंत्री भी बने.
लोकसभा चुनाव की बात करें तो उन्हें पुराना अनुभव है. वर्ष 2009 में भाजपा से अनबन होने पर पार्टी छोड़कर अजय राय समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. वाराणसी संसदीय सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे. कालांतर में सपा भी छोड़नी पड़ी. इसके बाद उन्होंने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और कोलअसला की जनता ने उन्हें भारी अंतर से जिताया. सन 2010 में कांग्रेस में शामिल होने की बारी आई तो भारी विरोध हुआ.
वरिष्ठ नेता राजेशपति त्रिपाठी के सहयोग से तत्कालीन प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह राय के घर गए और कांग्रेस में शामिल होने का निमंत्रण दिया. तब भी विरोध के स्वर शांत नहीं हुए. लिहाजा अजय राय को कांग्रेस विधायक दल का संबद्ध सदस्य बनाया गया. समय का चक्र चलता रहा. इस दौरान सामाजिक सरोकारों से उन्होंने कांग्रेस में अपनी मजबूत स्थिति बना ली. वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में आलाकमान ने राय को पहले राउंड में ही पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया. यह वह दौर रहा जब वाराणसी के आठ विधानसभा क्षेत्रों से एक मात्र पिंडरा से कांग्रेस के अजय राय ही विजयी हुए. यह रुतबा उन्हें पांच बार हासिल हुआ है.

गोरखपुर में कांग्रेस का गैर राजनीतिज्ञ पर दांव, मैदान में अधिवक्ता मधुसूदन तिवारी

इसी क्रम में कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए गोरखपुर सीट से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले गोरखपुर में वापसी के लिए प्रयासरत कांग्रेस ने एक बार फिर यहां पर ब्राह्मण चेहरे पर दांव चला है. कांग्रेस ने यहां से मधुसुदन तिवारी को मैदान में उतारा है. मधुसुदन तिवारी की टक्कर यहां पर भाजपा के ब्राह्मण उम्मीदवार रवि किशन शुक्ला और सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामभुआल निषाद से है.

पेशे से वकील मधुसुदन तिवारी उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के मेंबर हैं. उनके कंधे पर पूर्वांचल की इस अहम् सीट पर एक दफा फिर कांग्रेस की वापसी कराने की बड़ी जिम्मेदारी है. कांग्रेस इससे पहले जब अंतिम बार गोरखपुर लोकसभा सीट जीती थी तब ब्राह्मण प्रत्याशी मदन पांडे ने जीत हासिल की थी. मदन पांडे 1984 के चुनाव में इस लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले आखिरी कांग्रेसी नेता थे. कांग्रेस ने गोरखपुर में हाल ही में हुए दो चुनावों में भी ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेला था.

Tags: लोकसभा वाराणसी

Post navigation

Previous: ट्रक व बाईक की टक्कर में बाईक सवार एक युवक घायल
Next: नामांकन से पहले काशी में पीएम मोदी का मेगा रोड शो

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Sikandarpur Ganja
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई

General Desk 16 October, 2026
Ghar ka Bantwara Bhojpuri Movie 1
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.