सिकंदरपुर(बलिया)। स्थानीय डाक बंगला के प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की एक बैठक शनिवार को दोपहर में हुई. बैठक में मुख्य रुप से बस्ती में होने वाले अधिवेशन में जाने हेतु तैयारियों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई. पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बस्ती जिला प्रचारक विनोद यादव ने कहा कि बस्ती में आगामी 23 दिसंबर से 25 दिसंबर के बीच अधिवेशन चलेगा, जिसमें हर जिले के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सम्मिलित होंगे. सिकंदरपुर तहसील संयोजक अमरजीत राजभर ने बताया कि सिकंदरपुर तहसील से लगभग चार दर्जन कार्यकर्ता बस्ती अधिवेशन में शामिल होने के लिए जाएंगे. इस दौरान बैठक में मुख्य रुप से प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मयंक तिवारी, सिकंदरपुर नगर मंत्री अमन श्रीवास्तव, शिवम सोनी, विवेक जायसवाल, सौरभ जायसवाल, प्रमोद पांडेय, शिवम राय, आलोक सोनी, पवन वर्मा, मोहन श्रीवास्तव, बिट्टू, अजीत आदि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता पंकज मिश्रा तथा संचालन हिमांशु दुबे ने किया.
एबीवीपी की बैठक में बस्ती अधिवेशन चलने की तैयारी पर चर्चा

