300 कुंतल गेहूं लादकर बिहार जा रहा ट्रक रहस्यमय ढंग से गायब, कारोबारी ने दर्ज कराया मुकदमा

nagra police station

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

जनपद के नगरा थाना क्षेत्र से करीब 300 कुंतल गेहूं लादकर बिहार जा रहा ट्रक रास्ते में ही गायब हो गया। गेहूं हाजीपुर नहीं पहुंचने पर कारोबारी ने चालक और ट्रांसपोर्टर पर संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगरा थाना क्षेत्र के इसारी सलेमपुर निवासी छठ्ठू प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह गांव में ही अपनी फर्म का संचालन करते हैं। एक जनवरी को उनकी फर्म से गेहूं की खेप बिहार के हाजीपुर भेजी जानी थी। इसके लिए उन्होंने मऊ जिले के पिड़वल मोड़, घोसी स्थित जीएस ट्रांसपोर्ट के संचालक छोटेलाल से संपर्क किया।

ट्रांसपोर्टर ने उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर निवासी आशुतोष यादव के माध्यम से ट्रक भेजा। ट्रक चालक उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार निवासी शनि चौहान बताया गया। कारोबारी के अनुसार उनकी फर्म से 300.55 कुंतल गेहूं ट्रक में लदवाकर एलवी बेस्ट प्राइवेट लिमिटेड, हाजीपुर के लिए रवाना किया गया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

लेकिन दो जनवरी तक गेहूं हाजीपुर नहीं पहुंचा। इस पर जब चालक को फोन किया गया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया गया, लेकिन उसकी ओर से भी कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई।

मामले को गंभीर मानते हुए नगरा पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और ट्रक, चालक तथा गेहूं की बरामदगी को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE