

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह, बलिया. उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी के निर्देशन में मंगलवार को बांसडीह इंटर कॉलेज परिसर में विशेष कैंप लगाकर उन मतदाताओं के प्रपत्र भरे गए, जिनके नाम मतदाता सूची में कई बार खोजने के बाद भी बूथों पर अंकित नहीं मिल रहे थे। ऐसे ‘भूले-भटके’ मतदाताओं को सूची में जोड़ने के लिए प्रशासन की ओर से यह विशेष पहल की गई।
कैंप का निरीक्षण करते हुए नायब तहसीलदार रजनीश सिंह ने बताया कि नगर पंचायत बांसडीह के सभी 16 बूथों से आए लोगों का सत्यापन करते हुए लगभग 650 मतदाताओं के प्रपत्र भरे गए। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं को किसी भी दशा में सूची से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा। हर आवेदन का बारीकी से परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
कैंप में स्वयं नगर पंचायत बांसडीह के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बबलू भी लोगों के साथ बैठकर प्रपत्र भरते नजर आए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित हो, इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को मिलकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
इस मौके पर बीआरसी प्रभारी एहसानुल हक, अंसारुल हक, सौरभ पांडे, चंदन राय, अरुण सिंह, सभासद अशोक गुप्ता, नसरुद्दीन, दीवान जी, छट्ठू राम, अतुल, कृष्ण कुमार सिंह सहित कई सहयोगी उपस्थित रहे और जरूरतमंद लोगों को फार्म भरने में सहायता प्रदान की।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने अपील की कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वे आगामी कैंपों में पहुँचकर अपना प्रपत्र अवश्य भरें, ताकि आगामी चुनाव में कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न हो।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

