Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • संविधान के रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

संविधान के रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

भाजपा मंडल रेवती के सदस्यों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. भाजपा रेवती के मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब एक बहुपठित और बहुज्ञ व्यक्तित्व के स्वामी थे. उनका वैचारिक-पक्ष न्यायोचित एवं मानवीय था.
Central Desk 14 April, 2022 1 minute read
The office bearers and members of BJP Revati Mandal celebrated the birth anniversary of Babasaheb Bhimrao Ambedkar

बांसडीह, बलिया. बाबा साहब डा भीम राव अम्बेडकर की जन्म जयंती बांसडीह सपा कैम्प कार्यालय पर मनाई गई.

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने देश को एक नई दिशा और दशा दी. वक्ताओं ने कहा कि आज पत्रकारिता ऐसे दौर में है कि सही खबर प्रकाशित करने पर पत्रकारों को जेल भेजा जा रहा है. इसका जीता जागता उदाहरण बलिया में तीन पत्रकारों को जेल इस सरकार ने भेज दिया. और एक उस दौर की पत्रकारिता थी जब बाबा साहब डॉक्टर भीमराम अंबेडकर ने 31 जनवरी 1920 को अपने अख़बार ‘मूकनायक’ के पहले संस्करण के लिए जो लेख लिखा था, ये उस का पहला वाक्य है. तब से बहुत कुछ बदल चुका है. लेकिन, बहुत कुछ जस का तस भी है. अंबेडकर और मीडिया का रिश्ता साथ-साथ चलता दिखता है.


भीमराव रामजी अंबेडकर, जिन्हें बाबा साहेब अंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को भारत के मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. डॉ अंबेडकर बचपन से ही एक मेधावी छात्र थे और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वे लंदन विश्वविद्यालय और कोलंबिया विश्वविद्यालय गए. उन्होंने लॉ, इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस में अपने रिसर्च के लिए एक विद्वान के रूप में ख्याति प्राप्त की. वे जाति के कारण दलितों के साथ होने वाले भेदभाव के खिलाफ थे और अपने शुरुआती करियर में, वह एक संपादक, इकोनॉमिस्ट, प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ता थे. इस अवसर पर सपा विधानसभा अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह,उमेश मिश्र, अशोक यादव,हीरालाल वर्मा, रविन्द्र सिंह,राजेश कुमार सिंह राजू,गुप्तेश्वर राजभर,अवधेश यादव, अभिषेक मिश्र मिंटू,रामजी यादव,छोटक राजभर,अरविंद यादव,बीरेंद्र दूधिया आदि लोग रहे.

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वी जन्म जयंती पर बांसडीह अंबेडकर तिराहा स्थित प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक दलों ,सामाजिक कार्यर्ताओं ने पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
जन्म जयंती पर श्रधांजलि अर्पित करने वालो में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी पुनीत पाठक, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत सुनील कुमार सिंह,अभिषेक मिश्र मिंटू,राकेश मिश्रा,सुरेंद्र निषाद,मंगनी राम,प्रदीप कुमार दीवान ,जय प्रकाश,अजय,शुशील कुमार ,तेज बहादुर रॉवत , अविनाश,जेपी भारती, ,राजेश राम, आदि लोग मौजूद रहे.

(बांसडीह संवाददाता रवि शंकर पांडे की रिपोर्ट)

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई अंबेडकर जयंती मनाई

रेवती, बलिया. नगर पंचायत रेवती वार्ड दो में गुरुवार के दिन भाजपा रेवती मंडल के पदाधिकारियों और  सदस्यों द्वारा युग पुरुष बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गयी.

भाजपा मंडल रेवती के सदस्यों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. भाजपा रेवती के मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब एक बहुपठित और बहुज्ञ व्यक्तित्व के स्वामी थे. उनका वैचारिक-पक्ष न्यायोचित एवं मानवीय था. उनका सम्पूर्ण जीवन और वैचारिक-भूमिका भारतीय समाज और चेतना में समरसता को स्थापित करने हेतु न्यायोचित परिवर्तन के लिए समर्पित रहा. कहा कि भारतीय अपनी इसी विशिष्ट प्रतिभा के चलते वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री बने. वह भारतीय संविधान के जनक एवं भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे. उनके भारतीय संविधान के अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें ‘भारतीय संविधान का पितामह’ कहा जाता है. सन् 1951 में उन्होंने ‘भारत के वित्तीय कमीशन’ की स्थापना की. हम सभी को उनका संदेश “शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो” प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है.

इस मौके भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, अनिल सिंह, धनंजय सिंह, माझिल पाण्डेय, उमेश पासवान, रूदल चौहान आदि मौजूद रहे. उधर गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षा संकाय प्रांगण में बाबा साहब की जयंती मनाई गई. इस मौके पर सूर्यकान्त सावन, राकेश वर्मा, संतोष सिंह, अजीत सिंह, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे.

(रेवती संवाददाता पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’की रिपोर्ट)

 

Tags: बाबासाहेब भीमराव रेवती

Post navigation

Previous: बेल्थरारोड डिपो की कार्यशाला की भूमि पर अवैध कब्जा होने का मामला उजागर
Next: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में मनाई अंबेडकर जयंती

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.