Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • जेएनसीयू में सात दिवसीय सेवारत शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

जेएनसीयू में सात दिवसीय सेवारत शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला

प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय ने बताया कि मौलिक विचार मातृ भाषा में ही अधिकतर आते हैं और संपर्क भाषा, क्षेत्रीय भाषा आदि शिक्षा के क्षेत्र में भी सर्वोत्तम आगत को प्रोत्साहन देते हैं. भाषा अधिगम के साथ ही संस्कृति के हस्तांतरण का प्रमुख माध्यम है जो छात्र को शिक्षा व संस्कृति से जोड़ भी सकती है व विमुख भी कर सकती है.
Central Desk 31 March, 2022 1 minute read
Seven Days In-service Teaching Training Workshop at JNCU(1)

बलिया. जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के सभागार में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय सेवारत शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला के द्वितीय दिवस जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में ‘भारतीय भाषा के संवर्द्धन अर्थात्‌ प्रमोशन ऑफ इंडियन लैंग्वेज’ पर अपना सारगर्भित व्याख्यान दिया. उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के फाउंडेशन पिलर्स अर्थात एक्सेस (सबकी पहुंच), समता, गुणवत्ता, अफोर्डेबिलिटी (सस्ती व सुलभ शिक्षा), अकाउंटेबिलिटी तथा हर स्तम्भ पर विस्तार से चर्चा की.

प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि भारत में वह सब कुछ है जिसकी अन्य देश अपेक्षा करते हैं. भारत का शाब्दिक अर्थ ही है स्वयं ही प्रकाश की ओर बढ़ने वाला. उन्होंने मैकाले की शिक्षा व्यवस्था से लेकर आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के स्वरूप को स्पष्ट किया. प्रत्येक व्यक्ति अलग होता है सबकी अपनी मौलिकता है जिसको पहचानना, विकसित करना और समाज में उसके अनुरूप वातावरण देना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का प्रमुख उद्देश्य है. हमे अपने जड़ को, अपनी संस्कृति को, अपने परिवेश को कभी नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि यही वैयक्तिक, सामाजिक, एवं राष्ट्रीय विकास का आधार भी है और जिसका समर्थन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 करती है. शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था का हृदय बताते हुए प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक भिज्ञ रहे अथवा अनभिज्ञ वह कई छात्र-छात्राओं का रोल मॉडल होता है.

प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय ने बताया कि मौलिक विचार मातृ भाषा में ही अधिकतर आते हैं और संपर्क भाषा, क्षेत्रीय भाषा आदि शिक्षा के क्षेत्र में भी सर्वोत्तम आगत को प्रोत्साहन देते हैं. भाषा अधिगम के साथ ही संस्कृति के हस्तांतरण का प्रमुख माध्यम है जो छात्र को शिक्षा व संस्कृति से जोड़ भी सकती है व विमुख भी कर सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय भाषा/ घरेलू भाषा को आदि को शिक्षा के माध्यम के रूप में, अर्थात्‌ भारतीय भाषाओ के संवर्द्धन एवं विकास को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रमुख स्थान दिया गया है. संस्कृत को भी मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयत्न किया गया है. लेकिन यह ध्यान रखा गया है कि इसे छात्रों पर थोपा नहीं जाएगा. अंग्रेजी सहित अन्य विदेशी भाषाओं को एक विषय के रूप में सम्मिलित करने का प्रावधान है.

द्वितीय एवं तृतीय सत्र में श्री मुरली मनोहर टाउन पी जी कॉलेज, बलिया से जंतु विज्ञान के प्रोफ़ेसर डॉ. अनिल कुमार जी ने कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ‘प्रिपरेशन एंड प्रिजेन्टेशन ऑफ गूगल फॉर्म, गूगल स्लाइड, एंड जनरेशन ऑफ ऑनलाइन ई-सर्टिफिकेट’ शीर्षक पर गतिविधि आधारित व्याख्यान दिया.

उन्होंने गूगल स्लाइड बनाते समय फ़ॉन्ट के आकार, इस्पेसिंग, हेडिंग साइज आदि के उपयुक्त चयन पर भी ध्यान देने को कहा. साथ ही साथ उन्होंने क्रिएटिव कॉमन लाइसेन्स,क्रिएटिव कॉमन इमेज सर्च करना एवं स्लाइड से अटैच करना आदि गतिविधि के माध्यम से सिखाया। द्वितीय सत्र संक्षेप में कहें तो अभ्यास द्वारा सीखने पर आधारित रहा. जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सक्रियता के साथ प्रतिभाग भी किया.

कार्यशाला का आयोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के समन्वयक डॉ. रमा कांत सिंह ने किया. कार्यक्रम संचालन डॉ. राघवेन्द्र पांडेय ने किया. कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों में डॉ0 फिरोज़ खान, डिफेंस एंड स्ट्रेटजिक स्टडीज़, महाविद्यालय बांसडीह, डॉ0 भाग्यवंती चौहान, किसान पी जी कॉलेज, बलिया आदि के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर से रंजीत कुमार पांडेय,डॉ0 शकुंतला श्रीवास्तव, सुश्री नीति कुशवाहा, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: मनियर में रविशंकर सिंह पप्पू का भव्य स्वागत
Next: मोटरसाइकिल से धक्का लग कर घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत

ये भी पढ़ें

Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

You may have missed

Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026
Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.