ट्रैक्टर की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत

news update ballia live headlines

बलिया. जनपद के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के घोरौली बाजार के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता की मौत रविवार को देर शाम घटनास्थल पर ही हो गई. थाना क्षेत्र के शेर गांव निवासी टुनटुन उम्र 47 वर्ष रविवार को शाम सब्जी लेकर घोरौली बाजार जा रहा था. बाजार पहुंचने से पहले ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया. आसपास के लोगों ने टुनटुन को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

बेर तोड़ने को लेकर हुए विवाद में अधेड़ की मौत

बलिया. फेफना थाना क्षेत्र के मटीही गांव में रविवार को बेर तोड़ने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में लोचन राजभर की मौत हो गई. गांव में बवाल के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थिति तनावपूर्ण परंतु नियंत्रण में है. मौके पर फोर्स तैनात है.

 

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE