Skip to content
1 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया: रसड़ा, नगरा के कई इलाकों में आंधी का कहर
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

बलिया: रसड़ा, नगरा के कई इलाकों में आंधी का कहर

Remote Desk 10 May, 2021 1 minute read
Rasara Andhi Fire

रसड़ा, बलिया. शनिवार और इसके बाद रविवार को आई तेज आंधी ने कई इलाकों में काफी नुकसान किया है। क्षेत्र के नवापुरा गांव में रविवार को तेज आंधी के दौरान छत से गिर कर ताहिरा बेगम (50) पत्नी मकबूल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये जहां उनका उपचार किया जा रहा है। ताहिरा बेगम आंधी एवम बारिश आने की आहट से छत पर रखे कुछ सामानों को उतारने के लिए चढ़ी इसी बीच तेज हवा आंधी में तब्दील हो गया। समान उतरने के प्रयास में वह छत से गिर कर जमीन पर आ गिरीं।


रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संदलपुर गांव की राजभर बस्ती में रविवार को अपरान्ह 3 बजे आयी तेज आंधी के बीच भीषण अग्निकांड में 15 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं जबकि उसमें बंधे एक दर्जन से अधिक पशु झुलस कर मर गए। साथ ही साथ आग की लपटों में फंस कर महिला दलपतिया देवी 70 पत्नी जयनाथ तथा इंद्रदेव (60) गंभीर रूप से झुलस गए।

 


अचानक आयी तेज आंधी के बीच झोपड़ियों के पास जल रहे गेहूं के ठंडल से उड़ी चिंगारी ने सबसे पहले इंद्रदेव की झोपड़ी को अपने शिकंजे में लिया और देखते ही देखते आग ने जयनाथ, रामू राजभर, सामू राजभर, जगरनाथ तथा राजू आदि लोगों के 15 झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड व स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया तब तक झोपड़ी में बंधी 10 बकरियां तथा तीन गायें झुलसकर दम तोड़ चुकी थी।

इससे पहले शनिवार की रात लगभग 8 बजे रसड़ा क्षेत्र में आयी तेज आंधी के बीच स्थानीय गढिया पावर हाउस परिसर में आग लग गयी। जिससे पावर हाउस सहित पूरे कालोनी में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन फायर बिग्रेड को सूचना दी गई किंतु देर तक फायर बिग्रेड के न पहुंचने के कारण विद्युत कर्मियों ने घंटों प्रयास के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से नगर सहित सभी ग्रामीण अंचलों में विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। कुछ घंटों के बाद नगर में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन रविवार को दोपहर तक ग्रामीण अंचलों में विद्युत आपूर्ति ठप्प रही। अचानक आयी आंधी से पावर हाउस के के परिसर में तारों के टकराने के कारण चिंगारी उड़ी और देखते-देखते पावर हाउस परिसर को अपने आगोश में ले लिया।

 

आंधी के चलते नगरा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

 

नगरा. शनिवार की शाम आई  आंधी और पानी के चलते 45 घंटे से नगरा क्षेत्र के 350 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है जिसके चलते दो दिनों से लोगों के सारे काम काज ठप पड़े हैं। विद्युत आपूर्ति कब बहाल होगी , यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है क्योंकि विभाग के सम्बंधित लोगो की मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है।

शनिवार की शाम आए आंधी व पानी ने क्षेत्र के जर्जर विद्युत तारों को नुकसान पहुंचाया जिसके कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रविवार को विभाग विद्युत आपूर्ति  में जुटा था कि फिर आई आंधी पानी ने बिजली आपूर्ति पर पानी फेर दिया और बिजली पूरी तरह गुल हो गई । विभाग की लापरवाही और उदासीनता की वजह से क्षेत्र में 45 घण्टे बीतने के बाद भी लोग बिजली से महरूम हैं।

 लोगो के इनवर्टर, पंखा आदि शो पीस बना हुआ है। उमस भरी गर्मी और मच्छरों के बीच ग्रामीण किसी तरह रात काटने पर मजबूर हैं। आटा चक्की से लेकर मोबाइल तक बंद पड़े हैं। गांव अंधेरे में डूब गए है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं। साथ ही एक दूसरे से बात भी नहीं हो पा रही है। सबसे अधिक परेशानी रोजेदारों को हो रही है। बारिश होने से मौसम में बदलाव आया और कुछ देर के लिए ठंडक का एहसास हुआ। उसके बाद फिर तीखी धूप से लोग बेहाल हो गए है। महकमे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मोबाइल स्विच ऑफ है। विद्युत आपूर्ति कब आरम्भ होगी, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

 


(रसड़ा से संतोष सिंह के साथ नगरा से संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट)

Tags: रसड़ा

Post navigation

Previous: कोरोना की डीआरडीओ वाली दवा बनाने में बलिया के डॉ. अनिल मिश्र का है बड़ा योगदान
Next: बलिया: पांच शिक्षा अधिकारियों को मिली नई तैनाती

ये भी पढ़ें

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026

Recent Posts

  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

You may have missed

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.